{"_id":"5a3becdb4f1c1b9e678c30df","slug":"wine-recovered-from-hotel-and-car-two-wheels","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल और कार से शराब बरामद, दो धरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल और कार से शराब बरामद, दो धरे
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया में पकड़ी गई शराब के साथ शराब तस्कर व पुलिस की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस ने एक होटल और एक कार से पंजाब ब्रांड की 876 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया। बरामद शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा के मुताबिक पुलिस ने बुधवार रात छापा मारकर महारानी होटल के दो कमरों से 576 बोतल पंजाब ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब और होटल के पास खड़ी कार (डीएल 9 सीएबी 8523) से तीन सौ बोतल कुल 876 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने बताया कि होटल मालिक रमेश कांडपाल मौके पर मौजूद नही था।
विज्ञापन
कार चालक प्रवीन कुमार निवासी देहकोटा, बहादुरगढ़ जिला झज्झर (हरियाणा) मौके से भाग निकला, जबकि कमल सिंह रौतेला निवासी नदीगांव बागेश्वर और बालम सिंह बिष्ट पंथकोटली रानीखेत को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि मामले में चारों के खिलाफ आबकारी एक्ट 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा कार को सीज किया गया है।
विज्ञापन
बताया कि प्लास्टिक की बोतलों में भरी शराब को सफेद कट्टों में पैक किया गया था। बरामद शराब की कीमत करीब 2.39 लाख बताई गई है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के एसआई भूपेंद्र मेहता, कांस्टेबल भूपेश फर्स्वाण, चंद्रशेखर भट्ट, राजेंद्र कुमार, श्याम सुंदर, मंजू रानी, लक्ष्मी मेहता आदि शामिल थे।