फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   When the missing son was seen eight years later, the eyes of the leeked mother

लापता पुत्र को आठ साल बाद देखा तो छलक पड़ी मां की आंखें

Mon, 15 Jan 2018 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 15 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
When the missing son was seen eight years later, the eyes of the leeked mother
माता और परिजनों के साथ लापता गोपाल सिंह बीच में काली जैकेट में - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति का दिन तहसील के सुदूरवर्ती ढकुना गांव निवासी 65 वर्षीय कुंती देवी के लिए बड़ी खुशी लेकर आया। आठ साल पहले लापता हुआ उनका बड़ा बेटा इस दिन सकुशल घर लौट आया। बरेली के मनोवैज्ञानिक, समाजसेवी शैलेश शर्मा जैसे ही उनके लापता बेटे गोपाल सिंह को लेकर ढकुना गांव पहुंचे तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मां ने जब बेटे को सकुशल आंखों के सामने पाया तो उन्होंने जिगर के टुकड़े को सीने से लगा लिया। गोपाल की पत्नी और बच्चे भावुक हो गए। इस बीच गोपाल की बड़ी बेटी का विवाह भी हो चुका है।

विज्ञापन


शैलेश शर्मा बरेली में मनोसमर्पण मनोसामाजिक सेवा समिति चलाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था सड़कों पर बेसहारा, असहाय भटकने वाले लोगों के लिए कार्य करती है। उन्हें गोपाल दिल्ली की सड़कों पर बदहवास हालत में घूमते नजर आए, वह उन्हें अपने घर ले आए।
विज्ञापन


उन्हें कुछ भी होश नहीं था। उन्होंने गोपाल सिंह को मुंबई के श्रद्धा पुनर्वासन संस्था में भर्ती कराया, जहां उनका मानसिक उपचार किया गया। गोपाल ठीक हुए तो उन्होंने अपने घर परिवार की जानकारी दी। गोपाल के बताए पते पर ही शैलेश शर्मा उन्हें मकर संक्रांति को ढकुना गांव छोड़ने पहुंचे तो आठ साल से लापता बेटे की उम्मीद खो बैठे परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गोपाल की माता के अलावा पत्नी पुष्पा देवी, दोनों बेटियां भावना और ललिता भावुक हो गईं। पुत्र रवि भी पिता को टकटकी लगाकर देखता रहा। शैलेश शर्मा ने बताया कि गोपाल के लिए आगे भी जो मदद हो सकेगी वह पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई देवेंद्र बोले, फरिश्ते से कम नहीं शैलेश शर्मा
रानीखेत। गोपाल के भाई 40 वर्षीय देवेंद्र सिंह ने बताया कि आठ साल पहले गोपाल सिंह अचानक गायब हो गए थे, तमाम स्थानों पर तलाश के बावजूद उनका कहीं सुराग नहीं लगा। उनके वापस आने की उम्मीद खत्म हो गई थी। इस बीच गोपाल सिंह की बड़ी बेटी भावना का विवाह भी हुआ। उन्होंने भाई को सही सलामत घर लाने के लिए शैलेश शर्मा का आभार जताया। कहा कि शैलेश उनके लिए फरिश्ते से कम नहीं हैं। फिलहाल गोपाल सिंह की हालत ठीक है। दवाइयां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका भाई शैलेश जी को पिछले साल दिवाली के आसपास दिल्ली में घूमता हुआ मिला था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed