National Games: राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल बना ओवरऑल चैंपियन, उत्तराखंड तीसरे स्थान पर
आर्टिस्टिक ग्रुप पुरुष वर्ग में उत्तराखंड की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। योगासन में पश्चिम बंगाल ओवरऑल चैंपियन रहा। तीन स्वर्ण, एक रजत के साथ पश्चिम बंगाल पदक तालिका में पहले पायदान पर रहा।
विस्तार
38वें राष्ट्रीय खेलों की योग प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने एक और पदक अपने नाम किया। आर्टिस्टिक ग्रुप पुरुष वर्ग में उत्तराखंड की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। योगासन में पश्चिम बंगाल ओवरऑल चैंपियन रहा। तीन स्वर्ण, एक रजत के साथ पश्चिम बंगाल पदक तालिका में पहले पायदान पर रहा। हरियाणा एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर और उत्तराखंड एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पंजाब एक कांस्य पदक जीत कर पदक तालिका में सबसे नीचे स्थान पर रहा।
हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के महिला पुरुष वर्ग की आर्टिस्टिक एकल, आर्टिस्टिक ग्रुप, रिदमिक पेयर पुरुष और ट्रेडिसनल योगासन पुरूष वर्ग का फाइनल मुकाबला हुआ। आर्टिस्टिक ग्रुप पुरूष वर्ग में उत्तराखंड,
आर्टिस्टिक योगासान एकल महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल, आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप महिला वर्ग में महाराष्ट, रिदमिक पेयर पुरुष वर्ग में चंडीगढ़, रिदमिक पेयर महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल, ट्रेडिशनल योगासन पुरुष वर्ग में गोवा की टीमों ने स्वर्ण पदक जीता।
राज्य स्वर्ण रजत कांस्य स्थान
पश्चिम बंगाल 3 1 0 1
हरियाणा 1 3 2 2
उत्तराखंड 1 3 1 3
महाराष्ट्र 1 2 1 4
उत्तर प्रदेश 1 1 1 5
छत्तीसगढ़ 1 0 1 6
चंडीगढ़ 1 0 0 7
गोवा 1 0 0 8
तमिलनाडु 0 1 1 9
बिहार 0 1 0 10
कर्नाटक 0 0 2 11
राजस्थान 0 0 2 12
पंजाब 0 0 1 13