{"_id":"5d651caf8ebc3e93bb4c47f0","slug":"welfare-board-will-started-for-paramilitary-personnal-almora-news-hld3543310151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामिल्ट्री के जवानों ने धारा 370 हटाने को सही ठहराया, कहा वे फिर से मोर्चा संभलने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामिल्ट्री के जवानों ने धारा 370 हटाने को सही ठहराया, कहा वे फिर से मोर्चा संभलने को तैयार
विज्ञापन
चौखुटिया में पैरामिलिट्री जवानों की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। अमर उजाला
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पैरामिलिट्री (अर्द्ध सैनिक बल) संगठन की बैठक में सेना के लिए बनाए गए कल्याण बोर्ड की तर्ज पर पैरामिलिट्री के जवानों के लिए भी कोई कल्याणकारी बोर्ड बनाने की मांग की गई। कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई कल्याण परिषद एक तरह से राजनीतिक संस्था हो गई है, जिसका उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है। जवानों ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का स्वागत करते हुए पीओके को वापस लेने की पहल को अच्छा बताया है। कहा कि जरूरत पड़ने पर वे भी युद्ध के मैदान में फिर से मोर्चा संभालने के लिए तैयार हैं।
बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एआर से जुड़े पैरामिलिट्री के सेवानिवृत्त जवानों की बैठक में 2004 के बाद नियुक्त जवानों की पेंशन बहाली, ईसीएचएस मेडिकल सुविधा, कल्याण बोर्ड का गठन, वन रैंक-वन पेंशन सहित कई समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में 13 सितंबर को हल्द्वानी में होने वाली रैली को सफल बनाने की बात भी कही गई।
बैठक में पाकिस्तान द्वारा परमाणु हमले की धमकी देने पर कहा गया कि हम गीदड़ धमकी से डरने वाले नहीं हैं। अंत में संगठन से जुड़े गोविंद सिंह के निधन पर शोक जताया गया।
विज्ञापन
अध्यक्षता संगठन जिलाध्यक्ष एमएस नेगी ने और संचालन सचिव चंदन सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष तारादत्त शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष ईश्वरी दत्त कांडपाल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, शंकर सिंह, एएस रावत, रमेश नेगी, गोपाल सिंह, दीवान सिंह, प्रकाश सिंह, लाल सिंह, राम सिंह, खीमानंद जोशी, नारायण सिंह, दीवान सिंह, तारासिंह, गोविंद सिंह, कैलाश चंद्र आदि कई लोगों ने विचार रखे।