{"_id":"5aaff7124f1c1bc4758b64a3","slug":"welcomed-the-new-year-by-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा निकाल कर नव संवत्सर का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा निकाल कर नव संवत्सर का स्वागत किया
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकली गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव संवत्सर के स्वागत में हिंदू सेवा समिति की ओर से नगर में भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकली गई। शोभा यात्रा में स्कूली बच्चेे, कलाकार और अन्य लोग माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में बच्चे दुर्गा, कृष्ण, राधा के वेश में सजे हुए थे। छोलिया कलाकारों ने छलिया नृत्य से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
पलटन बाजार स्थित सिद्धनौला से शुरू हुई शोभा यात्रा विभिन्न बाजारों से होते हुए नंदादेवी मंदिर प्रांगण में पहुंची। यात्रा में शामिल सांस्कृतिक दलों, छोलिया कलाकारों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। नंदा देवी मंदिर में हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में वैष्णवी साह प्रथम, नैना साह द्वितीय, तिथि थापा ने तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
22 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मनमोहन चौधरी और गजेंद्र थापा थे। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। यात्रा में समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, उपाध्यक्ष किशन लाल, कांछी वर्मा, सचिव दीपक साह, उपसचिव दीप जोशी, कोषाध्यक्ष सुशील साह, आशीष वर्मा, यशवंत पवार, दीप डांगी, रीता दुर्गापाल, लता पांडे, शांति साह, अनीता रावत आदि थे।
विज्ञापन