{"_id":"79b1c18a60543d194caceaf9bb30acd2","slug":"welcome-to-doli-was-in-ranikhet-jagdishila-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में जगदीशिला डोली का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में जगदीशिला डोली का हुआ स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 18 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
जगदीशिला डोली के रानीखेत पहुंचने पर नागरिकों ने भव्य अभिनंदन किया।
विज्ञापन
डोली विजय चौक से शिव मंदिर, राम मंदिर तक पहुंची, हालांकि शिक्षामंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी की गैरमौजूदगी में डोली की अगवानी उनके ओडीसी गोपाल दत्त रतूड़ी ने की। डोली के साथ चमन सिंह रावत, कमल रतूड़ी, यात्रा समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र डंगवाल, भारत सिंह रावत, नारायण चौहान, परमवीर केदार, संजय प्रसाद, कुंदन, ललित प्रसाद नैथानी, केशव कांडपाल, बुद्धि माहरा सहित शिक्षा, पेयजल विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। रानीखेत शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष कैलाश पांडे, व्यापार संघ अध्यक्ष यतीश रौतेला, विवेक पांडे आदि ने भी डोली का स्वागत किया। झूला देवी राम मंदिर में मौनी महाराज के नेतृत्व में डोली का स्वागत किया गया।