{"_id":"6457d63d69d35dcfc200faff","slug":"welcome-of-dushyant-gautam-by-bjp-in-almora-almora-news-c-8-1-133575-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: हर पात्र व्यक्ति को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: हर पात्र व्यक्ति को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ
Sun, 07 May 2023 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 07 May 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
अल्मोड़ा। भाजपा की ओर से बूथ सशक्तीकरण के लिए पन्ना प्रमुख चुने जा रहे हैं। इसके लिए पाताल देवी कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्देशों को समय रहते पूरा करने के लिए कहा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर, हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री अजय कुमार ने जिला संगठन की ओर से किए जाने वाले कार्यों को बेहतर तरीके से करने के उपाय बताए। उन्होंने पन्ना प्रमुखों का चयन कर नामों की सूची प्रदेश को जल्द भेजने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, धर्मेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, समीर आर्या, गोविंद सिंह पिलख्वाल, राजीव गुरुरानी, कैलाश गुरुरानी आदि मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुुष्यंत गौतम का रानीखेत में भव्य स्वागत
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल की अगुवाई में घिंघारीखाल कालिका में भव्य स्वागत किया। नगर मंडल युवा मोर्चा ने द्यूलीखेत से रानीखेत होकर माल रोड टीआरसी तक उनके सम्मान में रैली निकाली। प्रदेश प्रभारी, संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्री कल ताड़ीखेत स्थित जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश प्रभारी गौतम, संगठन के महामंत्री अजेय कुमार और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट आठ मई को यहां ताड़ीखेत स्थित जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महामंत्री उमेश पंत, पूर्व विधायक महेश नेगी, रेखा पांडे, सरिता पांडे, भावना पालीवाल, पुष्पा तिवारी, गिरीश भगत, कैलाश भट्ट आदि मौजूद रहे।