फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Weekend tourists suffer traffic jams, vehicles crawl

Almora News: वीकेंड पर पर्यटक जाम से परेशान , रेंगते रहे वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Weekend tourists suffer traffic jams, vehicles crawl
अल्मोड़ा। वीकेंड पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने काफी संख्या में पर्यटक हिल स्टेशन पहुंचे। इससे सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव रहा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच और माल रोड पर जाम लग गया। पर्यटक और यात्री कई घंटे जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


हालिया बर्फवारी के बाद पर्यटक पहाड़ की हसीन वादियों का रुख कर रहे हैं। रविवार को कसारदेवी, बिनसर, जागेश्वर, चितई अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की काफी आवाजाही रही। सुबह से ही पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर चितई में दो घंटे से भी अधिक समय तक जाम लगा। इससे चितई स्थित ग्वल देवता मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं और क्षेत्र में घूमने पहुंचे पर्यटकों की फजीहत हुई। जाम के दौरान स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर के माल रोड पर शाम के समय लंबा जाम लगा। जाम के दौरान लोगों को वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed