{"_id":"5d9f2c088ebc3e01622a300a","slug":"weather-is-fine-the-farmer-collecting-paddy-crop-almora-news-hld3598347115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ठीक होने पर धान की फसल समेट रहे काश्तकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ठीक होने पर धान की फसल समेट रहे काश्तकार
विज्ञापन
सोमेश्वर घाटी में खेत में धान की फसल समेटते काश्तकार।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। धूप खिलने पर घाटी क्षेत्र में धान की फसल के कटाई और मड़ाई का कार्य जोरों से चल रही है। काश्तकार सुबह से देर शाम तक धान की फसल समेट रहे हैं।
सोमेश्वर घाटी क्षेत्र धान की फसल के लिए प्रसिद्ध है। कई काश्तकार धान की फसल से ही आजीविका चलाते हैं। आमतौर पर धान की तैयार फसल की कटाई का काम सितंबर अंत तक पूरा हो जाता था, लेकिन इस बार बारिश होने के कारण धान की कटाई के काम में विलंब हुआ है।
धान की फसल काटने के दौरान बारिश होने पर कुछ स्थानों पर फसल खराब भी हो गई। पशुओं के चारे के उपयोग को लाया जाने वाला पराल भी खराब हो गया है। जिससे जाड़े के सीजन में काश्तकारों को मवेशियों के लिए चारे की दिक्कतें होंगी।