फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water supply Suspends in Half Almora

Almora News: आधे नगर में जलापूर्ति ठप, 18 हजार लोग परेशान

Mon, 27 May 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 27 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Water supply Suspends in Half Almora
कोसी पंपिंग हाउस में बिजली आपूर्ति ठप होने से लिफ्ट नहीं हुआ पानी, नरसिंहबाड़ी के टैंक में वॉल्व खराब
विज्ञापन

अल्मोड़ा। कोसी पंपिंग हाउस में बिजली आपूर्ति बाधित होने से नगर के कई जलाशयों में पानी लिफ्ट नहीं हुआ। इससे रविवार को आधे नगर में जलापूर्ति ठप रही। 18 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत झेलनी पड़ी। नलों में पानी न आने से लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

नगर की प्यास बुझाने वाली कोसी योजना के पंप हाउस में शनिवार रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे नगर के जलाशयों में जलापूर्ति नहीं हुई। रविवार को खत्याड़ी, दुगालखोला, लोअर माल रोड, खोल्टा, धारानौला, थपलिया, जोशीखोला, न्यू इंद्रा कॉलोनी सहित अन्य हिस्सों में जलापूर्ति ठप रही। सुबह के समय लोग पानी का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। जल संस्थान ने दोपहर बाद बिजली खराबी को दूर कर नगर के जलाशयों में जलापूर्ति सुचारू की लेकिन लोगों को घरों तक पानी पहुंचने के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन




नरसिंहबाड़ी जलाशय का वॉल्व खराब

अल्मोड़ा। नरसिंहबाड़ी जलाशय के वॉल्व में खराबी आ गई। ऐसे में इस जलाशय से जुड़े उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिला। सूचना के बाद जल संस्थान की टीम ने मौके पर पहुंचकर खराबी को दूर किया। हालांकि कोसी पंप हाउस में बिजली आपूर्ति ठप रहने से इस जलाशय में भी जलापूर्ति नहीं हो सकी, लेकिन पहले से ही शेष पानी भी वॉल्व की खराबी से घरों तक नहीं पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीखेत में गहराया जल संकट

रानीखेत। नगर में जल संकट गहरा गया है। जलस्तर घटने से देवीढुंगा योजना और छह ट्यूबवैल से पर्याप्त पानी नगर में नहीं पहुंच रहा। ऐसे में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति हो रही है। इन हालात में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा और उन्हें प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने कहा कि पेयजल योजनाओं से पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है, इससे दिक्कत आई है। व्यवस्था के तहत एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। जल संस्थान की मदद से कुछ बोरवेल को ठीक करने के प्रयास हो रहे हैं। संवाद




कोट- कोसी पंपिंग योजना में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कुछ घंटों के लिए पानी लिफ्ट नहीं हुआ। वहीं नरसिंहबाड़ी जलाशय के वाल्ब में खराबी आ गई थी। ऐसे में कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित रही। खराबी को दूर कर जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है।- अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed