फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water supply resumes in villages as two pumps become operational.

Almora News: दो पंप चालू होने से गांवों में शुरू हुई पानी की आपूर्ति

Fri, 29 May 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 29 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Water supply resumes in villages as two pumps become operational.
अल्मोड़ा। जल निगम ने सल्ट क्षेत्र की सबसे बड़ी शशिखाल-कोटेश्वर पंपिंग पेयजल योजना के खराब पंप को बदल दिया है। योजना में लगे तीन पंपों में से दो पंपों को चालू कर बुधवार देर रात से पानी की लिफ्टिंग शुरू कर दी गई जिसके बाद टैंकों में पानी भरना शुरू हो गया।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से योजना ठप होने के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों की करीब 20 हजार आबादी भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रही थी। पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को प्राकृतिक स्रोतों और नौलों पर निर्भर होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

जल निगम के अधिकारियों के अनुसार खराब पड़े पंप को बदलने के बाद दो पंपों से नियमित रूप से पानी लिफ्ट किया जा रहा है। इसके चलते योजना से जुड़े कुछ गांवों में गुरुवार को पेयजल आपूर्ति भी शुरू कर दी गई। कई दिनों बाद नलों में पानी आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि योजना का एक पंप अभी भी तकनीकी खराबी के कारण बंद है। विभाग का कहना है कि उसे भी जल्द ठीक कर लिया जाएगा जिसके बाद पूरी योजना से सभी गांवों में सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने जल निगम की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताते हुए शेष पंप को भी शीघ्र ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed