{"_id":"6402c89f538caeac3e035444","slug":"water-supply-in-garur-garud-news-c-8-1-71540-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: गरुड़ पेयजल पंपिंग योजना में फाल्ट आने से कई गांवों में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: गरुड़ पेयजल पंपिंग योजना में फाल्ट आने से कई गांवों में गहराया पेयजल संकट
Sat, 04 Mar 2023 09:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ पेयजल पंपिंग योजना में फाल्ट आने से कई गांवों में पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं होने से पेयजल संकट गहरा गया है। ।
गरुड़ पेयजल पंपिंग योजना से माल्दे, नौघर, सेलीहाट, मेलाडुंगरी, डंगोली, बैजनाथ, मटेना, सिल्ली, पाये, गरुड़ बाजार, भकुनखोला, स्याल्दे टीट, गढ़सेर, बिमोला आदि गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है। पंपिंग योजना से दो दिन से नियमित पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल निगम बागेश्वर के आला अधिकारियों से नियमित पेयजल की आपूर्ति नहीं होने के संबंध में जानकारी ली तो उनका कहना है कि पंपिंग योजना का कार्य पेयजल तकनीकी विंग अल्मोड़ा देखता है। पेयजल निगम बागेश्वर की अवर अभियंता अंजलि नेगी ने बताया कि पंपिंग योजना में मात्र छह घंटे आपूर्ति हो रही है। इस संबंध में पेयजल तकनीकी विंग अल्मोड़ा को बता दिया है। इंजीनियर मैकेनिक विंग अल्मोड़ा एस तिवारी ने बताया कि वह पंपिंग योजना को देखने शनिवार को गरुड़ पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंपिंग योजना को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।