{"_id":"624f262dce412740cd17de51","slug":"water-supply-in-almora-not-regularly-almora-news-hld458770128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी हफ्ते में तीसरे दिन, बिल देना पड़ता है पूरे महीने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी हफ्ते में तीसरे दिन, बिल देना पड़ता है पूरे महीने का
विज्ञापन
अल्मोड़ा इंद्रा कॉलोनी के नलों में पानी न आने पर प्राकृतिक जल स्रोत से पानी भरते लोग
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर की इंद्रा कॉलोनी में इन दिनों पेयजल का संकट बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान हफ्ते में तीसरे दिन पानी दे रहा है लेकिन बिल पूरे महीने का वसूलता है। लोगों को अपने खर्चें पर पानी के टेंकर मंगाने पड़ रहे हैं जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
एसएसजे केंपस के पास इंद्रा कॉलोनी स्थित हैं। जिसमें करीब 100 परिवार रहते हैं। पिछले कुछ समय से यहां पेयजल की समस्या गहरा गई है। लोगों को हफ्ते में तीसरे दिन पानी मिल रहा है लेकिन महीना पूरा होने पर उन्हें पूरे महीने के पेयजल बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल समस्या बढ़ने के भी आसार हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई बार जल संस्थान को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन जल संस्थान समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। हालात यह है कि कभी कभार लोगों को पीने तक का पानी नहीं मिल रहा है जिससे परेशानी बढ़ रही है।
क्या कहते हैं लोग
पानी तीसरे दिन में मिलता है और जल संस्थान बिल पूरे महीने का लेता है। कई बार विभाग से समस्या दूर करने के लिए कह चुके हैं लेकिन समस्या का निदान नहीं होता है जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
- पूर्व कैप्टन मोहन सिंह अलमिया।
पानी की समस्या क्षेत्र में इतनी बड़ी है कि कभी कभार पीने तक के लिए पानी नहीं मिल पाता है। घर के और काम जैसे कपड़े आदि धोने के लिए तो पानी की व्यवस्था करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
- पीएस नयाल
पानी न आने से घर के सारे काम प्रभावित हो रहे हैं। न घर के कामकाजी लोग काम पर जा रहे हैं और न की बच्चे स्कूल जा पा रहे हैं। जल संस्थान को इस समस्या का दूर कर पानी की रोजाना व्यवस्था करनी चाहिए।
- गीता जोशी