फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   water scarcity at many villages of manila

मानिला क्षेत्र के कई गांवों में पानी के लिए हाहाकार

Sat, 06 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 06 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
water scarcity at many villages of manila
मानिला के सदर बाजार में सोलर पंप से पानी भरने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बारिश कम होने और गर्मी बढ़ने से पेयजल योजनाओं के मुख्य स्रोतों में पानी सूख कर कम हो गया है। इस कारण सल्ट विकासखंड अंतर्गत मानिला क्षेत्र के कई गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आठ मई को भिकियासैंण-रामनगर मार्ग पर चक्काजाम करने का ऐलान किया है। योजनाओं के स्रोतों में पानी कम होने से टिटोली, सकणना, कुलहील, सदर बाजार, क्वैरला, संसारी, तालो, फैना, नैल समेत कई गांवों में पानी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


गर्मी के दिनों में जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का पूरा दिन पानी जुटाने में ही बर्बाद हो रहा है। सुबह से ही आसपास के प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद भी ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। नौलों में पानी लगातार सूख रहा है। इससे पेयजल किल्लत और भी अधिक गहरा गई है। पानी की किल्लत होने के कारण किराये में रहने वाले छात्र-छात्राओं और नौकरी पेशा लोगों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।

टिटोली ग्राम पंचायत के प्रधान महिपाल अस्वाल और कनगड़ी के प्रधान दिनेश नैल्वाल ने पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर ग्रामीणों को साथ लेकर आगामी आठ मई को भिकियासैंण-रामनगर मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा। 


सदर बाजार का एक मात्र हैंडपंप सूखा
मानिला। मानिला के सदर बाजार में लगा एकमात्र हैंडपंप भी सूख गया है। हैंडपंप में पानी नहीं आने के कारण पेयजल किल्लत और भी अधिक बढ़ गई है। सदर बाजार में स्थापित सोलर पंप से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल रही है। सोलर पंप में पानी भरने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed