{"_id":"5db9bd618ebc3e93a170df92","slug":"water-in-60-villages-of-bhikiyasain-area-shut-for-four-days-almora-news-hld3621796182","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिकियासैंण क्षेत्र के 60 गांवों में पांच दिनों से पानी की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिकियासैंण क्षेत्र के 60 गांवों में पांच दिनों से पानी की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रामगंगा भवानी देवी पंपिंग पेयजल योजना के पंप फुंक जाने से बीते चार दिनों से ककलासौं क्षेत्र के 60 गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जीर्ण-शीर्ण हो चुकी इस पेयजल योजना के पुनर्गठन की मांग की है।
भिकियासैंण में रामगंगा नदी से तीन दशक पूर्व बनी भवानी देवी पंपिंग पेयजल योजना जीर्ण हो चुकी है। ग्रामीणों को एक दिन छोड़कर रोस्टर के अनुसार पानी मिलता है। कई गांवों में लोगों को काम चलाने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। इस योजना में पानी लिफ्ट करने के लिए चार पंप लगें हैं लेकिन इनकी स्थिति बहुत खराब है। चार में से दो ही पंप चालू हालत में हैं।
यह दो पंप भी चार दिन पूर्व फुंक गए हैं जिससे 60 गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए योजना के पुनर्गठन की मांग की है। इधर जल संस्थान के अवर अभियंता गौरव पंत ने बताया कि बुधवार को एक पंप ठीक करा कर कुछ गांवों में पानी की आपूर्ति की गई है। अन्य पंपों को भी ठीक कराया जा रहा है।