फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water found in one place after several days

कई मोहल्लों में एक दिन बाद मिल रहा पानी

Fri, 31 May 2019 11:47 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 31 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Water found in one place after several days
शैल में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : amar ujala
बढ़ती गर्मी से नगर और ग्रामीण इलाकों की पेयजल समस्या बढ़ती जा रही है। नगर क्षेत्र में कई मोहल्लों में लोगों को एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। लोगों को पानी की व्यवस्था करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


नगर में हीराडुंगरी और नरसिंहबाड़ी टैंक से जुड़े एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में जल संस्थान द्वारा एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा नगर के कई अन्य मोहल्लों में पानी की कम आपूर्ति की जा रही है। जिससे लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लोग नौलों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। जल संकट के बीच जल संस्थान ने शुक्रवार को सल्ला रौतेला, कटारमल, डोगरा, डैली, काकड़ीघाट, गधोली, पपसली, पहल, चितई, धूरा तोक, गुरुड़ाबांज, बल्टा, शैल, डीनापानी, करबला आदि क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed