फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crysis in Ranikhet

Almora News: जी का जंजाल बनी ताड़ीखेत पेयजल योजना, आए दिन फाल्ट आने से हो रही दिक्कत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Water Crysis in Ranikhet
रानीखेत राय स्टेट के पास पानी रिसाव का स्रोत ढूंढते जलनिगम के कर्मचारी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत-गगास पेयजल योजना जी का जंजाल बनकर रह गई है। लाइन के पुनर्गठन को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। यह पुरानी पाइप लाइन कई स्थानों पर फट चुकी है। समस्या यह है कि पानी नहीं आने का कारण क्या है, यह भी पता नहीं चल पा रहा है। इधर, समस्या का संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने भी संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

ताड़ीखेत-गगास पंपिंग पेयजल योजना 1970 में बनी थी। इस योजना से सैन्य क्षेत्र समेत 33 ग्राम सभाएं भी जुड़ी हुई हैं। सेना को 80 प्रतिशत पानी दिया जाता है। सेना ने अपनी पाइप लाइन का पूर्व में ही पुनर्गठन कर लिया था, लेकिन शेष ग्रामीण क्षेत्र की पाइन लाइनें जस की तस हैं। लाइन फटने से कई बार पेयजल संकट खड़ा हो जाता है।
विज्ञापन

इधर, पिछले कुछ दिनों से कई स्थानों पर पाइप लाइन जवाब दे गई, जिस कारण धमाईजर, गनियाद्योली और आसपास के क्षेत्रों में पानी का संकट खड़ा हो गया। चार से पांच स्थानों पर फॉल्ट आ गया। एक फॉल्ट अभी भी नहीं मिल सका है। राय स्टेट के पास फॉल्ट ढूंढने के प्रयास चल रहे हैं। रानीखेत छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी ने इस संबंध में संयुक्त मजिस्ट्रेट से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि तत्काल योजना का या तो पुनर्गठन हो या फिर ग्रामीणों को वैकल्पिक व्यवस्था मुहैया कराई जाए। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दोनों विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिव मंदिर, मिशन स्कूल के पास फॉल्ट ठीक कर सोमवार की रात 14 घंटे पानी की पंपिंग की गई है। राय स्टेट के पास फॉल्ट ढूंढकर ठीक कर लिया जाएगा। -पंकज कुमार, जेई, जल निगम रानीखेत।
- यदि राय स्टेट वाला फॉल्ट मिल जाता है तो बुधवार को पिलखोली और आसपास के क्षेत्रों में पानी का वितरण होगा। - संदीप कुमार, जेई, जल संस्थान, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed