फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water crisis

अगस्त महीने से पानी को तरसी सबसे बड़ी ईड़ा ग्राम पंचायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Water crisis
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। द्वाराहाट ब्लॉक के सुदूरवर्ती और तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत ईड़ा में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। बताया जा रहा है कि अगस्त से पानी की आपूर्ति ठप है। ग्रामीण दूर दराज के जल स्रोतों से बमुश्किल पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने इस संबंध में वृहद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी आरके पांडेय से मुलाकात कर आपबीती सुनाई और ज्ञापन सौंपा। कहा कि नागार्जुन-ईड़ा-बजीना पेयजल योजना के तहत ग्राम पंचायत ईड़ा में अगस्त से पेयजल आपूर्ति ठप है। कई बार ग्रामीण पाइप लाइनों को स्वयं भी दुरुस्त करते हैं। लेकिन आए दिन योजना खराब हो जाती है, जिसके चलते पानी के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण पांच से सात किमी दूर जाकर जल स्रोतों से बमुश्किल पानी की व्यवस्था करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि, विभागीय लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। कहा कि यह समस्या नई नहीं है। जबसे पेयजल लाइन बिछाई गई है तभी पेयजल की समस्या बनी रहती है। प्रतिवर्ष इस योजना में लाखों रुपये की धनराशि खर्च की जाती है, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी है। ग्रामीणों ने शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में दुर्गा राम, हरीश जोशी, ख्याली राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed