फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   water Crisis in Dwarhat

द्वाराहाट नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए मचा हाहाकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
water Crisis in Dwarhat
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक हफ्ते से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। विभागीय कार्यप्रणाली के खिलाफ भी क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। नौले और जल स्रोतों से किसी तरह से लोग पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। मवेशियों के लिए भी पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन प्रशासन के लोग मौन साधे हुए हैं। चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर पेयजल आपूर्ति नहीं हुई तो जल संस्थान के अधिकारियों का घेराव होगा।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता संतोष तिवारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व सभासद बसंत लाल साह आदि ने कहा कि पहले से ही तीन दिन में नगर में पेयजल आपूर्ति होती थी, जिससे पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन

इधर, पिछले सात दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। विभागीय अधिकारी कोई समाधान नहीं निकाल रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता भरत लाल साह ने कहा कि ऐसी स्थिति पूर्व में भी कई बार हो चुकी है। विभागीय अधिकारी हमेशा मोटर फुंकने की बात कहते हैं। जल संस्थान के अधिकारियों को फोन करने पर किसी ने भी फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वाराहाट नगर पंचायत क्षेत्र सहित कौला, भुमकिया, बमनपुरी, घगलोड़ी, गवाड़, पूजाखेत, कोटिला आदि दर्जनों गांवों के हजारों लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। कोई सुध लेने वाला नहीं है। कर्मचारियों की लापरवाही से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। बता दें कि रामगंगा पेयजल योजना द्वारा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति होती है।

कोट
- रामगंगा पेयजल योजना तहत महतगांव पंप में खराबी आई थी। जिसे ठीक कर दिया है। बैरती पंप में काम कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।-एसएस रौतेला, जेई, जल संस्थान द्वाराहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed