{"_id":"6a0c9975756cbd73cb021918","slug":"water-crisis-deepens-in-many-villages-including-rampur-jamnia-pipaldhar-simalkhet-chaukodi-almora-news-c-232-1-alm1019-143627-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रामपुर, जमणिया, पीपलधार, सिमलखेत, चौकोड़ी सहित कई गांवों में गहराया जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रामपुर, जमणिया, पीपलधार, सिमलखेत, चौकोड़ी सहित कई गांवों में गहराया जल संकट
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के रामपुर, जमणिया, पीपलधार, सिमलखेत, चौकोड़ी, रेवाड़ी, पाण्डुआखाल और बिजरानी गांवों में पेयजल संकट गहराने से लोग परेशान हैं। भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह सांगेला ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने भैरवगढ़ी पंपिंग योजना की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता के साथ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
पूरन सिंह सांगेला ने कहा कि लंबे समय से इन गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित है जिससे करीब 10 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को दूरस्थ जलस्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में करोड़ों रुपये की पेयजल योजनाएं संचालित होने के बावजूद ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। खासतौर पर भैरवगढ़ी पंपिंग योजना से अपेक्षित लाभ नहीं मिलने के कारण लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से करीब छह माह पूर्व ही विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर जनआंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इधर सिमलखेत की ग्राम प्रधान आस्था नेगी ने कहा कि पिछले कई दिनों से पेयजल और विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनका अधिकांश समय पानी की व्यवस्था करने में ही बीत रहा है।
विज्ञापन
-कोट
रामपुर भनोटिया पंपिंग पेयजल योजना में पंपिंग जल संस्थान के पास है। जबकि इससे जुड़े क्षेत्रों में जल जीवन मिशन का कार्य जल निगम रानीखेत की ओर से किया जा रहा है।
पंकज तिवारी, जेई, जल संस्थान, चौखुटिया