फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crisis At Base Hospital Almora

Almora News: बेस अस्पताल में पानी के लिए तरसे मरीज और स्वास्थ्य कर्मी

Tue, 04 Jun 2024 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 04 Jun 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis At Base Hospital Almora
बेस अस्पताल प्रबंधन ने कहा 10 करोड़ देने के बाद भी नहीं हो रही जलापूर्ति, जल संस्थान ने कहा सबकुछ ठीक
विज्ञापन

अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में जलापूर्ति ठप होने से मरीज और स्वास्थ्य कर्मी पानी के लिए तरस गए हैं। जलापूर्ति को लेकर अस्पताल प्रबंधन और जल संस्थान आमने-सामने है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को पर्याप्त पानी मिले, इसके लिए कोसी से योजना के लिए जल संस्थान को 10 करोड़ रुपये दिए गए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। वहीं, जल संस्थान का कहना है कि कोई दिक्कत नहीं है, अस्पताल प्रबंधन बेवजह जलापूर्ति ठप होने की बात कर रहा है।
जिले के सबसे बड़े अस्पताल बेस में मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए कोसी नदी से 10 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने जल संस्थान को वर्ष 2022 में धनराशि दी और संस्थान ने योजना का निर्माण किया। बेस अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक पूरा पैसा देने के बाद भी योजना से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही, इससे मरीज, तीमारदार और स्वास्थ्य कर्मी जल संकट से जूझ रहे हैं। वहीं, जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि कभी कभार योजना में लोड न लेने से योजना के पंप काम नहीं करते, इससे जलापूर्ति प्रभावित होती है। वर्तमान में योजना से जोड़ा गया टैंक पानी से लबालब भरा है। बेस अस्पताल प्रबंधन बेवजह जलापूर्ति ठप रहने की बात कर रहा है। ऐसे में दोनों संस्थानों की आपसी लड़ाई की मार मरीज, तीमारदार और स्वास्थ्य कर्मी सह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

लमगड़ा योजना से भी नहीं हो रही पर्याप्त जलापूर्ति
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को जलापूर्ति करने के लिए लमगड़ा से भी एक अन्य योजना बनाई गई है। बेस अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में हर दिन चार लाख लीटर पानी की जरूरत है। दोनों योजनाओं से सिर्फ 50,000 लीटर पानी ही मिल रहा है, इससे जल संकट गहरा गया है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि लमगड़ा योजना से जलापूर्ति करने के लिए हर साल छह लाख रुपये का भुगतान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट- बेस अस्पताल के लिए कोसी से बनी योजना से जलापूर्ति नहीं हो रही है, इससे मरीज, तीमारदार और स्वास्थ्य कर्मी परेशान हैं। संस्थान को व्यवस्था में सुधार के लिए पत्र भेजा गया है। -प्रो. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।

कोट- कोसी योजना से बेस अस्पताल के पास बने टैंक में पर्याप्त जलापूर्ति हो रही है। अस्पताल प्रबंधन बेवजह जलापूर्ति न करने का आरोप लगा रहा है। मौके पर जाकर टैंक का निरीक्षण किया जा सकता है। -अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed