फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water crises in Basot.

रामगंगा-भवानी देवी योजना से पानी की आपूर्ति चरमराई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Water crises in Basot.
रामगंगा-भवानी देवी पंपिंग पेयजल योजना जीर्णशीर्ण होने से बासोट क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। विभाग की ओर से डंपरों में पानी की टंकियां रखकर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इधर ग्रामीणों ने योजना के पुनर्गठन की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

तीन दशक पुरानी रामगंगा भवानीदेवी पंपिंग पेयजल योजना की मुख्य वितरण लाइन, स्टॉक टैंक और पंप जीर्णशीर्ण होने से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। मंगलवार को बासोट बाजार में जल संस्थान ने टैंकर से पानी पहुंचाया है। बासोट क्षेत्र के 40 गांवों में पानी आवश्यकता से काफी कम मिल रहा है। प्राकृतिक स्रोत सूख चुके हैं जिससे गर्मी में पानी ढोने के लिये ग्रामीणों को पसीना बहाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से योजना के जल्द पुनर्गठन के लिए धन आवंटित करने की मांग की है। जल संस्थान के टैंकर सल्ट विधानसभा उपचुनाव में कार्मिकों को पानी की सप्लाई के लिए लगाए हैं जिस कारण विभाग डंपर में टंकियों के माध्यम से लोगों को पानी उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

नगर और गांवों में पानी का संकट
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर और ग्रामीण इलाकों में पानी का संकट कम नहीं हो रहा है। नगर के धारानौला, चीनाखान, मालरोड समेत अन्य इलाकों में पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। चीनाखान क्षेत्र में काफी कम पानी खुलने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में मोहल्ले के लोग जल संस्थान के अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इधर जल संस्थान ने ग्रामीण इलाकों में टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया। अवर अभियंता तनुजा ने बताया कि मंगलवार को कनरा, गैंगहट, मेरधूरा, लमगड़ा, हवालबाग ट्रेनिंग सेंटर, लोधिया के धूरा तोक, बल्टा, उदशंकर नाट्य अकादमी, भैंसवाड़ा फार्म, कपकोट, बेस अस्पताल के डॉक्टर हास्टल में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृहद पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति बंद होने से कई गांवों की पेयजल व्यवस्था चरमराई
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ वृहद पेयजल पंपिंग योजना से पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल निगम से पंपिंग योजना को जल्द सुचारु करने की मांग की है।

गरुड़ वृहद पंपिंग पेयजल योजना से कुछ दिन पूर्व नौघर, माल्दे, सिटोली, बैजनाथ, टीट बाजार, भकुनखोला, गढ़सेर, मटेना, सिल्ली, पाये, दर्शानी, मेलाडुंगरी आदि गांवों को पेयजल की आपूर्ति हुई। दो दिन से सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गरुड़ और गोमती नदी का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीणों ने विधायक चंदन राम दास और डीएम से वृहद पेयजल योजना का जल्द सुचारु करने की मांग की है। पेयजल निगम के ईई एस गंगवार का कहना है कि मुख्य टैंकों में कुछ काम रह गया है। टैंकों की सफाई होने से के बाद पेयजल आपूर्ति नियमित होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed