फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Watchman For Farming

पहरा देकर वन्य जीवों से सब्जियां बचा रहे गगास घाटी के ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Watchman For Farming
गगास घाटी में लहलहाते सब्जी के खेत। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बंदरों और अन्य जानवरों के आतंक के कारण पहाड़ में खेती किसानी की हालत ठीक नहीं है। हालांकि मेहनतकश ग्रामीणों के कारण कुछ स्थानों पर अभी भी खेती जिंदा है और जीवनयापन का साधन है। रानीखेत की गगास घाटी सब्जी उत्पादक बेल्ट के रूप में प्रसिद्ध है। इसके पीछे भी ग्रामीणों की अथक मेहनत है। बंदरों और अन्य जानवरों को भगाने के लिए यहां ग्रामीण दोपहर और रात के वक्त पहरा देते हैं।
विज्ञापन

80 मवास वाले इस गांव में प्रतिदिन 10-10 परिवारों की बारी लगती है। यहां की हरी सब्जियां रानीखेत ही नहीं सोमेश्वर, बागेश्वर आदि क्षेत्रों में भी प्रसिद्ध है। बंदरों और सूअरों के कारण खेती किसानी से विमुख हो रहे ग्रामीणों के लिए गगास घाटी के काश्तकार प्रेरणास्रोत हैं। किसानों ने अपनी मेहनत के बूते बंदरों के आतंक का उपाय खोज डाला। प्रत्येक ग्रामीण बारी बारी से खेतों में पहरा देंगे। यह सिलसिला आज भी जारी है। गांव में कुल 80 परिवार रहते हैं, जो बारी बारी से दोपहर और रात को पहरा देते हैं। यहां लाही, मूली, मेथी, धनियां, प्याज, आलू, पालक, लहसुन सहित तमाम सब्जियों का उत्पादन होता है।
विज्ञापन

-गगास घाटी में काश्तकार जंगली जानवरों के आतंक से बचने के लिए पहरा देते हैं। जिस कारण यहां सब्जी उत्पादन चल रहा है। घाटी के प्याज की पौध भी प्रसिद्ध है। जो बागेश्वर, सोमेश्वर से लेकर गढ़वाल तक जाती हैं। ग्रामीण प्याज के बीज भी स्वयं तैयार करते हैं। -राजेंद्र बिष्ट, काश्तकार, गगास घाटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पहले हमारे क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक काफी था, लेकिन खेती बचाने के लिए प्रयास तो करने ही थे, इसीलिए बारी बारी से पहरा देने की प्रक्रिया शुरू की गई, जो आज भी जारी है। यहां तमाम हरी सब्जियों का उत्पादन होता है, जो रानीखेत और अन्य क्षेत्रों में पसंद की जाती है।-रमेश सिंह अधिकारी, काश्तकार, गगास घाटी।

-बंदरों के आतंक के कारण कई स्थानों पर लोग खेती किसानी छोड़ चुके हैं, लेकिन घाटी के लोगों के अथक प्रयासों से हम सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। सभी ग्रामीण बारी बारी से पहरा देते हैं, जिस कारण यहां जंगली सूअर, बंदर आदि नहीं फटकते।
-नंदी रावत, पूर्व बीडीसी मकड़ों, गगास घाटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed