फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ward of Cant Board in Almora

Almora News: कैंट बोर्ड से नगर पालिका में शामिल होंगे दो वार्ड

Thu, 22 Jun 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ward of Cant Board in Almora
अल्मोड़ा। आखिरकार अल्मोड़ा में कैंट बोर्ड में शामिल दो वार्ड के लोगों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने की उम्मीद जगी है। कैंट बोर्ड में इसकी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। बोर्ड से सिविल एरिया में शामिल होने वाले वार्ड से संबंधित दस्तावेज मंगाए जा रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो कैंट बोर्ड में शामिल दो वार्ड की 551 की आबादी नगर पालिका क्षेत्र से जुड़ जाएगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में कैंट बोर्ड में सिविल एरिया के दो वार्ड शामिल हैं। बोर्ड की कुल आबादी 1,391 है जिसमें सिविल एरिया के 551 आबादी शामिल है। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार कैंट बोर्ड में शामिल वार्ड को सिविल एरिया में शामिल करने की कवायद शुरू हुई है। इससे संबंधित दस्तावेज मंगाए जा रहे हैं। वहीं कैंट बोर्ड में शामिल रानीखेत समेत कई क्षेत्रों के लोग लंबे समय से अपने क्षेत्र को सिविल एरिया में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब इसका मसौदा तैयार होने पर उनमें राहत की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन



लोगों ने कहा, कैंट बोर्ड में शामिल होने से थम गया विकास
अल्मोड़ा। कैंट बोर्ड में शामिल सिविल एरिया के लोग लंबे समय से बोर्ड से अलग किए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कैंट बोर्ड में शामिल होने से उनके क्षेत्र का विकास थम गया है। विकास के लिए वे पूरी तरह कैंट बोर्ड पर आश्रित हैं। यदि उनके क्षेत्र को इससे अलग कर दिया जाए तो इसका विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट बोर्ड में शामिल सिविल एरिया को अलग करने के लिए संबंधित डाटा मांगा जा रहा है। परिसंपत्तियों का भी आकलन होगा। - मिथिलेश थापा, कार्यालय अधीक्षक, कैंट बोर्ड, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed