{"_id":"5b48f3fd4f1c1b3b748b47a6","slug":"walk-to-kosi-janajagrane-rally-in-someshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश्वर में निकली वॉक फार कोसी जनजागरण रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश्वर में निकली वॉक फार कोसी जनजागरण रैली
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर में वॉक फार कोसी जनजागरण रैली में शामिल छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसी नदी पुनर्जनन अभियान के तहत सोमेश्वर में स्कूली छात्र-छात्राओं ने वॉक फार कोसी जनजागरण रैली निकाली। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर, तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए लोगों से कोसी नदी को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान कर रहे थे। उन्होंने हरेला पर्व पर 16 जुलाई को कोसी कैचमेंट एरिया में चलने वाले अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।
रैली रामलीला मैदान सोमेश्वर से शुरू होकर पल्यूड़ा, हट्यूड़ा, जाल, धौलाड़, अर्जुनराठ, मल्लाखोली होते हुए शहीद स्मारक पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं नारे लगाकर लोगों ने कोसी नदी के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील कर रहे थे। उन्होंने हरेला पर्व पर 16 फरवरी को कोसी कैचमेंट एरिया में चलने वाले पौधरोपण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की।
प्रशिक्षु एसडीएम मनीष बिष्ट के नेतृत्व में निकली रैली में खंड शिक्षा अधिकारी पीएल टम्टा, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, राजस्व उप निरीक्षक रवि मोहन बिष्ट, महिमन भाकुनी, राजेंद्र कैड़ा, खड़क सिंहं, डॉ. देवेंद्र जोशी भी शामिल हुए। रैली में राजकीय इंटर कालेज सोमेश्वर, सलौंज, राजकीय बालिका इंटर कालेज सोमेश्वर, ज्ञानोदय जूनियर हाईस्कूल, आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय सोमेश्वर और सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने भाग लिया।