फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vyapar mandal Someshwar

आनंद बने सोमेश्वर व्यापार मंडल के अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vyapar mandal Someshwar
सोमेश्वर व्यापार मंडल के चुनाव में विजयी आनंद सिंह बोरा को प्रमाण पत्र सौंपते व्यापार मंडल के जि? - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। व्यापार मंडल सोमेश्वर कार्यकारिणी के चुनाव में आनंद सिंह बोरा अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी शिवेंद्र बोरा को 39 मतों से पराजित किया। सोमेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर आनंद सिंह बोरा और शिवेंद्र बोरा चुनाव मैदान थे। शनिवार सुबह दस बजे अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे परिणाम घोषित किए गए, जिसमें आनंद सिंह बोरा को 183 मत मिले जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी शिवेंद्र बोरा को 144 मत मिले। अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। शिवेंद्र बोरा ने भी मतदाताओं का आभार जताया। कुल 341 मतदाताओं में 334 ने मतदान किया। चुनाव व्यापार मंडल की देखरेख में हुए।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी ने विधानसभा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया। उमेश गुरुरानी, विनय सैलानी, मनोज कनवाल व सुनील जोशी को विधानसभा महासचिव, शैलेंद्र कुमार, मोमिन अख्तर, अनिल कुमार व नवनीत प्रसाद को विधानसभा सचिव और सुनील कुमार व शाहवाज अंसारी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सभी से सक्रियता से जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आह्वान किया। युवा कांग्रेस अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी ने कहा कि युवा वर्ग के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed