{"_id":"5ff205728ebc3e3f51781d66","slug":"vyapar-mandal-in-ranikhet-ranikhet-news-hld4097579118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलियानौला व्यापार मंडल का निर्विरोध गठन, कमलेश बोरा बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलियानौला व्यापार मंडल का निर्विरोध गठन, कमलेश बोरा बने अध्यक्ष
चिलियानौला में नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते जिलाध्यक्ष मोहन नेगी। संवा?
- फोटो : RANIKHET
Link Copied
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगरपालिका चिलियानौला कस्बे के व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए नगर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन कर लिया है। यहां 11 जनवरी को चुनाव प्रस्तावित थे, लेकिन व्यापारियों ने बैठक कर आम सहमति बनाते हुए पहली कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित करने का फैसला ले लिया। कार्यकारिणी में कमलेश बोरा अध्यक्ष और ललित मेहरा महामंत्री चुने गए। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदानकर व्यापारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
चिलियानौला कस्बे में पहली बार व्यापार मंडल का गठन हुआ है। चुनाव समिति ने इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया। कई दौर की बैठकों में चुनाव की तैयारी की गई। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की बैठक में पूर्व में चुनाव की घोषणा हुई। इसमें 11 जनवरी को मतदान प्रस्तावित था लेकिन इससे पहले ही व्यापारियों ने एकजुटता दिखाकर कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध कर लिया। इसमें कमलेश अध्यक्ष, प्रकाश कुवार्बी उपाध्यक्ष, दीप चंद्राकर महिला उपाध्यक्ष, ललित महामंत्री, हिमांशु अधिकारी उपसचिव, पंकज भंडारी कोषाध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ व्यवसायी पूर्व प्रधान कवींद्र कुवार्बी, नगर पालिका मनोनीत सभासद मदन कुवार्बी संरक्षक बनाए गए। जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए। तय हुआ कि शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र होगा। नवगठित कार्यकारिणी ने व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प जताया। वहां पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, पालिका सभासद नवल पांडेय, रोहित शर्मा, कामरान कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।