फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   VVPAT Randomization

छह विधानसभा के लिए 1456 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
VVPAT Randomization
अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन की जानकारी देती डीएम वंदना सिंह - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए रविवार को ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन नवीन कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम वंदना सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार ऑनलाइन प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीन विधानसभा वार आवंटित कर दी गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए रेंडमाइजेशन कराया जाता है। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम रेंडमाइजेशन के बारे में जानकारी देते हुए उनके आवंटन की सूची भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1350 बैलेट यूनिट, 1350 कंट्रोल यूनिट और 1456 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन किया गया। अल्मोड़ा विधानसभा के 155 मतदेय स्थलों के लिए रिजर्व सहित 226 सीयू, 226 बीयू, 244 वीवीपैट, द्वाराहाट विधानसभा के 149 मतदेय स्थलों के लिए रिजर्व सहित 203 सीयू, 203 बीयू, 220 वीवीपैट, जागेश्वर विधानसभा के 187 मतदेय स्थलों के लिए रिजर्व सहित 289 सीयू, 289 बीयू, 311 वीवीपैट रानीखेत विधानसभा के 136 मतदेय स्थलों के लिए रिजर्व सहित 200 सीयू, 200 बीयू, 216 वीवीपैट, सल्ट विधानसभा के 139 मतदेय स्थलों के लिए रिजर्व सहित 230 सीयू, 230 बीयू, 246 वीवीपैट और सोमेश्वर विधानसभा के 145 मतदेय स्थलों के लिए रिजर्व सहित 202 सीयू, 202 बीयू, 219 वीवीपैट आवंटित की गई। उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन के बाद बीयू, सीयू और वीवीपैट को वेयरहाउस से आरओ स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को भी इस अवसर पर भी उपस्थित रहने को कहा है। वहां पर सीडीओ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed