फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   VPDO Protest Over Their Demand

Almora News: स्याल्दे में वीपीडीओ ने किया प्रदर्शन, किया कार्य बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
VPDO Protest Over Their Demand
स्याल्दे ब्लॉक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत विकास अधिकारी। संवाद - फोटो : ALMORA
स्याल्दे/धौलछीना/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे, धौलछीना और भिकियासैंण ब्लॉकों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने (वीपीडीओ) दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) के पदों का एकीकरण गलत है। वे इस फैसले को नहीं मानेंगे। फैसला वापस होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को स्याल्दे ब्लॉक में प्रदर्शन करने वालों में दिलशेर अहमद, आनंद सिंह, बृजमोहन सिंह पवार, जीतेंद्र सिंह, अनिल कुमार, किशोर चंद्र सिंह, गीता रिखाड़ी आदि मौजूद रहे। धौलछीना में धौलछीना में हुए प्रदर्शन में बसंत अंडोला, शीतल सत्यपाल, भावना मलड़ा, बसंत पंत, गीता अधिकारी, केशव दत्त जोशी शामिल रहे। भिकियासैंण में वीपीडीओ ने चेतावनी देते हुए कहा यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो वे सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर ललित मोहन सिंह, दिनेश कुमार, श्रवण कुमार, मो. नवी, पुष्पा बिष्ट, हेमा उपाध्याय, विशाल कुमार, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बागेश्वर में भी हुआ प्रदर्शन
बागेश्वर। बागेश्वर में वीपीडीओ के आंदोलन को कर्मचारी नेता केसी मिश्रा ने समर्थन दिया है। बुधवार को वीपीडीओ संघ के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में विकास भवन परिसर में विलय के निर्णय के विरोध में नारेबाजी की। धरने पर प्रमोद मिश्रा, नारायण सिंह किर्मोलिया, राजन चंद्र जोशी, यशवीर असवाल, हरीश चंद्र आर्या, इंद्रा गढ़िया, कुंदन प्रसाद, मनोहर रावत, मनोज जोशी, वर्षा परिहार आदि बैठे। संवाद

धौलछीना में एकीकरण का विरोध करते हुए बीडीओ को ज्ञापन देते ग्राम पंचायत विकास अधिकारी। संवाद

धौलछीना में एकीकरण का विरोध करते हुए बीडीओ को ज्ञापन देते ग्राम पंचायत विकास अधिकारी। संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed