फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   VPDO Protest In Almora

Almora News: अल्मोड़ा में वीपीडीओ ने किया प्रदर्शन, रहे कार्य बहिष्कार पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
VPDO Protest In Almora
अल्मोड़ा के विकास भवन में एकीकरण के विरोध मे नारेबाजी करते वीपीडीओ। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर वीडीओ और वीपीडीओ के पदों के एकीकरण का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा वे फैसले को किसी भी कीमत में नहीं मानेंगे। इस दौरान वे कार्य बहिष्कार पर रहे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरी काम से पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से वीडीओ व वीपीडीओ के पदों के एकीकरण का विरोध कर रहे थे। लेकिन सरकार ने उनके हितों की अनदेखी कर यह फैसला लिया है, जो गलत है। कहा यदि सरकार इस फैसले को सही ठहरा रही है तो उसे ग्राम स्तर से शासन स्तर तक इसका ढांचा तैयार कर यहां के पदों का भी एकीकरण करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सरकार को यह फैसला वापस लेना होगा।
विज्ञापन

चेतावनी देते हुए कहा ऐसा नहीं हुआ तो वे काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं उनके कार्य बहिष्कार से लोगों के जरूरी काम भी अटक गए। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश बिष्ट, जिला महामंत्री शीतल सिंह सत्यपाल, संगठन मंत्री प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष भाष्कर जोशी, कानूनी सलाहकार तनुज गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर में भी आंदोलन पर डटे रहे वीपीडीओ
बागेश्वर। वीपीडीओ का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में वीपीडीओ ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। वहां पर संगठन के जिला महामंत्री सुनील पांडे, राजन चंद्र जोशी, यशवीर असवाल, हरीश चंद्र आर्या, प्रमोद मिश्रा, इंद्रा गढ़िया, मनोज जोशी, वर्षा परिहार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed