फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   votes. Pradhans. BDC and Zila Panchayat members.

Almora News: अल्मोड़ा में 2,31,189 वोट तय करेंगे 1956 दावेदारों का भविष्य

Thu, 24 Jul 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 24 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
votes. Pradhans. BDC and Zila Panchayat members.
प्रधानों, बीडीसी और जिपं सदस्यों के लिए होगी वोटों की बरसात
विज्ञापन


अल्मोड़ा। पहले चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। छह विकासखंडों की 580 ग्राम पंचायतों में 2,31,189 मतदाता 1956 प्रत्याशियों के भाग्य पर आज मुहर लगाएंगे। चुनावी शोर बंद होने के बाद देर रात तक अब डोर टू डोर प्रचार-प्रसार हुआ। देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता किसको सिर आंखों पर बिठाते हैं।



प्रथम चरण में जिले के ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया ब्लाक में पंचायत चुनाव होने हैं।



क्षेत्र पंचायत सीट प्रत्याशी



211 608



जिला पंचायत सीट प्रत्याशी



23 78



ग्राम पंचायत वार्ड प्रत्याशी



4128 सिर्फ 28



ताकुला ब्लाॅक


जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत ग्राम प्रधान

04 37 89

धौलादेवी ब्लॉक

जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत ग्राम प्रधान

05 40 110

ताड़ीखेत ब्लाॅक
जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत ग्राम प्रधान



05 40 130



भैसियाछाना ब्लाॅक


जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत ग्राम प्रधान

05 21 53

लमगड़ा ब्लाॅक
जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान



04 40 103



चौखुटिया ब्लाॅक


जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान

03 33 122

छह विकासखंडों में ग्राम पंचायत और मतदाताओं की संख्या

विकासखड ग्राम पंचायत मतदाता

ताकुला 89 44102

धौलादेवी 110 58476

ताड़ीखेत 130 62342

भैंसियाछाना 53 25681

लमगड़ा 103 51825

चौखुटिया 95 41363

कुल 580 231189

---

बागेश्वर : 2,03,930 वोटर करेंगे 1421 उम्मीदवारों का फैसला

बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मंच सज गया है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिले में 2,03,930 मतदाता ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के 1421 प्रत्याशियों की किस्मत को मतपेटियों में कैद करेंगे।
विज्ञापन


जिले में ग्राम प्रधान के 405 पदों के सापेक्ष 66 निर्विरोध चुने गए हैं। 339 पदों के लिए होने वाले चुनाव में 980 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत के 120 पदों के सापेक्ष 13 क्षेपं सदस्यों का चयन निर्विरोध हो चुका है। 127 पदों पर 329 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत की चौंरा सीट पर विशाखा खेतवाल का निर्विरोध चयन हुआ है। 18 सीटों पर मतदान होना है। जिले में 1,04,559 पुरुष और 99,371 महिलाओं समेत कुल 2,03,930 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

138 संवदेनशील और 60 बूथ अतिसंवेदनशील

जिले में 405 मतदान केंद्रों में 461 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 138 बूथ संवेदनशील और 60 अति संवदेनशील घोषित किए हैं। बागेश्वर में 40, कपकोट में 62 और गरुड़ में 36 बूथ संवेदनशील हैं। अति संवेदनशील बूथ बागेश्वर में 16, कपकोट में 10 और गरुड़ में 34 हैं।

15 जोनल और 61 सेक्टर में बांटा है जिला

पंचायत चुनाव के लिए जिले को 15 जोनल और 61 सेक्टरों में बांटा गया है। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए रिजर्व समेत 509 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। 2545 कार्मिक चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए हैं।


ग्राम पंचायत सदस्य के 21 सीटों पर होगा चुनाव

बागेश्वर विकासखंड में ग्राम पंचायत सदस्य के 1280 पदों के सापेक्ष 523 सदस्य निर्विरोध चुने गए। तीन सीटों पर चुनाव होना है जिनमें छह प्रत्याशी मैदान में हैं। कपकोट के 882 पदों के सापेक्ष 330 सदस्य निर्विरोध बने। 13 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए 27 प्रत्याशी मैदान में हैं। गरुड़ के 737 पदों के सापेक्ष 419 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए। पांच पदों में होने वाले चुनाव के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतदाताओं का विवरण

ब्लॉक पुरुष महिला कुल मतदाता

बागेश्वर 39,998 35,943 77,941

गरुड़ 29,469 28440 57,909

कपकोट 35,092 32,988 68,080

ग्राम प्रधान पदों का विवरण

ब्लॉक कुल पद निर्विरोध रिक्त पद प्रत्याशी

बागेश्वर 182 34 148 421

कपकोट 122 15 107 323

गरुड़ 101 17 84 236

क्षेपं सदस्य पदों का विवरण

बागेश्वर 40 04 36 127

कपकोट 40 04 36 107

गरुड़ 40 05 35 95

जिपं सदस्य पदों का विवरण

कुल पद - निर्विरोध - रिक्त पद - प्रत्याशी

19 01 18 69
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed