फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Voter awareness pledge administered in government offices

Almora News: सरकारी कार्यालयों में दिलाई मतदाता जागरूकता शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Voter awareness pledge administered in government offices
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व बेला पर शनिवार को जिला कार्यालय सहित सभी शासकीय कार्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने तथा अन्य नागरिकों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता होते हैं। उन्होंने सभी कार्मिकों से स्वयं मतदान करने, परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। यह भी संकल्प लिया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed