स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे मैदान में दो दिनी वालीबॉल टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मैच में आयोजक मंडल की टीम ने अटल उत्कृष्ट राइंका स्याल्दे की टीम को 25-23 से हराया।
प्रतियोगिता में स्याल्दे, मौलेखाल, सियानगर, पैसिया, बेल्टी भिकियासैंण, पैठान, मंहग्यारी, नैल, गुमटी, भटकोट, सोनगांव की टीम भाग ले रही हैं।
इससे पहले मुख्य अतिथि करन जीना ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजकों को दो नेट, दो वालीबॉल उपलब्ध कराईं जबकि सल्ट विधायक महेश जीना ने विजेताओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। वहां पर बीडीसी सदस्य सूरज मेहरा, दीपक कुमार, राजीव मिश्रा, दीप जोशी, प्रधान मनोज नेगी, भूपेंद्र सिंह, व्यापार संघ के अध्यक्ष दर्शन जोशी, राधे बंगारी आदि थे। संचालन गौरीशंकर आर्य ने किया। रेफरी रजत वर्मा, रोनित मेहरा थे जबकि आंखों देखा हाल कविता गोस्वामी ने सुनाया।