फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Viral video of MLA in discussions on social media 17-45-56

सोशल मीडिया पर विधायक का वायरल वीडियो चर्चाओं में 17-45-56

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Viral video of MLA in discussions on social media 17-45-56
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्रीय विधायक करन माहरा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है। वीडियो में विधायक एक छात्र नेता पर आग बबूला होकर काफी सख्त लहजे में उसे डांटते नजर आ रहे हैं। गत दिनों विधायक यहां पीजी कॉलेज में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उस दौरान एक छात्र नेता के साथ विकास कार्यों को लेकर उनकी गहमागहमी हो गई थी। यह वीडियो उसी दौरान का नजर आ रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण यह खासी चर्चाओं में है। वीडियो में दिख रहा है कि छात्र नेता विधायक से उनके द्वारा कॉलेज के विकास में की गई घोषणाओं के संबंध में वार्ता कर रहा है। इसी बात को लेकर विधायक काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और छात्र नेता से वह उन्हें राजनीति नहीं सिखाने की बात भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में विधायक काफी सख्त लहजे में छात्र नेता को डांट रहे हैं। विधायक साफ कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने घोषणा की है तो वह जब चाहेंगे तब पूरी करेंगे, उनकी मर्जी। तुम मुझे राजनीति मत सिखाओ। पढ़ाई के लिए कॉलेज में हो तो पढ़ाई करो।
विज्ञापन

मैं बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज गेट पर पहुंचा ही था कि छात्र महासंघ अध्यक्ष धनंजय बेलवाल और उसके साथियों ने गेट बंद कर दिया और अभद्रता शुरू कर दी। तो महासंघ अध्यक्ष को भी उन्होंने जवाब दिया। सोची समझी साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की योजना है। वीडियो में छात्र नेता ने जो उनके साथ बदतमीजी की वह नहीं दिखाया गया है। उनका काम विकास करना है, जिसे वह भलीभांति कर रहे हैं।
विज्ञापन

करन माहरा, विधायक रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed