फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Viraji Maa Nanda-Sunanda in the temple at night

रात में मंदिर में विराजी मां नंदा-सुनंदा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Viraji Maa Nanda-Sunanda in the temple at night
नंदादेवी महोत्सव अल्मोड़ा में कदली वृक्षों की शोभा यात्रा में सिर पर कलश लिए महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में नंदादेवी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। बृहस्पतिवार सुबह लक्ष्मेश्वर से लाए गए कदली वृक्षों की शहर में भव्य शोभायात्रा निकली गई। शोभा यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। नंदादेवी मंदिर में कदली वृक्षों की चंद वंशज केसी सिंह बाबा ने पूजा अर्चना की। मंदिर में इसके बाद मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया गया। देर रात विधि विधान के साथ मंदिर में मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन

दिन में महिलाओं के तेरह दल कचहरी बाजार में एकत्र हुए। यहां से महिलाएं झोड़े गाते हुए एडम्स मैदान पहुंचीं। महिलाओं ने कमला ग्यूंसारी झन जाए, कमला ग्यूंसारी बाली टूटेली, मार झपैका नंदेवी कौतिक लैरौ, मार झपैका आदि झोड़े गाए। एडम्स पहुंचकर महिलाओं के दलों ने अलग-अलग झोड़े गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन बिष्ट, नारायण सिंह थापा, चंदन सिंह नैनवाल थे। इधर गत रात एडम्स मैदान में उद्यांचल पर्वतीय कला समिति अल्मोड़ा ने देवी वंदना, छपेली, बेड़ूपाको गीत, शीला घड़ी का पाला सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। नव हिमालय लोक कला समिति के कलाकारों ने शिव वंदना, छपेली, झोड़ा, गीत पेश किया।
विज्ञापन

इन दलों ने भाग लिया झोड़ा प्रतियोगिता में
जौहार कालोनी, मा दुर्गा शक्ति, रैलापाली, सर्वदलीय महिला समिति, सरकार की आली, गोलना करड़िया, जल संस्थान, घुश्मेश्वर महिला समिति, खत्याड़ी, सर्वदलीय नवजागृति समिति, न्यू कालोनी सरसों, जन शिक्षण संस्थान धारानौला, मां काली शक्ति नयालखोल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को खुला रहेगा बाजार
अल्मोड़ा। मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा रविवार आठ सितंबर को निकलेगी। रविवार को अल्मोड़ा में बाजार की साप्ताहिक बंदी रहती है। नगर व्यापार मंडल ने निर्णय लिया है कि शोभायात्रा के चलते रविवार आठ सितंबर को अल्मोड़ा बाजार खुला रहेगा। इसके स्थान पर बुधवार ग्यारह सितंबर को बाजार बंद रहेगा।

आज विद्यालयों में रहेगा नंदाष्टमी का अवकाश
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया है कि छह सितंबर को नंदाष्टमी के उपलक्ष्य में जिले के कक्षा एक से बारहवीं तक के शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
नंदादेवी महोत्सव में आज
सुबह 4 बजे: महा अष्टमी पूजन।
दोपहर 12 बजे: एडम्स में कुमाउंनी हिंदी गायन प्रतियोगिता।
सायं छह बजे: मंदिर परिसर में माता की चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed