फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers troubled by unclaimed animals thundering in tehsil

आवारा जानवरों से परेशान चार ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by unclaimed animals thundering in tehsil
चौखुटिया तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते चार ग्राम पंचायतों से आए लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लावारिस जानवरों से परेशान ग्राम पंचायत रीठाचौरा, ढौन, भटकोट व जेठुआ ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना खेत बर्बाद होने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इस दौरान एसडीएम आरके पांडे व तहसीलदार सतीश बर्थवाल ने ग्रामीणों को उनकी समस्या के निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि वे लोग बंदर व सूअरों से तो परेशान थे ही अब जानवरों ने और विकट स्थिति पैदा कर दी है। जिसके चलते गेहूं की पूरी फसल चौपट हो गई है। लावारिस जानवरों ने उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा कर दिया है। जिसके चलते उनके पास पलायन के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है। ग्रामीणों ने जानवरों को लावारिस जानवरों को छोड़ने वाले पशुपालकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में प्रधान बीना देवी, शर्मिला देवी, गीता देवी, शंकर सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, राधा देवी, अंजू बिष्ट, दीपा देवी, वैजयंती बिष्ट, कमला देवी, गोकुलानंद जोशी, गोविंद बल्लभ जोशी, हरीश राम, नंद किशोर, लीला देवी, शशि प्रकाश, भावना, शांति, विनोद कुमार, बिपिन शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed