फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers took every possible cessation of conflict resolution

ग्रामीणों ने लिया नशा उन्मूलन के लिए हर संभव संघर्ष करने का संकल्प 

Thu, 24 Nov 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 24 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Villagers took every possible cessation of conflict resolution
ताड़ीखेत ब्लाक के गांवों में शराब उन्मूलन की शपथ लेते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नशा हटाओ, पलायन रोको, पहाड़ बचाओ पदयात्रा का ताड़ीखेत विकासखंड के कारचूली, पापड़ा सहित कई गांवों में भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर  ग्रामीणों ने नशा उन्मूलन के लिए हर संभव संघर्ष करने का संकल्प जताया।  


ग्रामीणों ने कहा कि शराब ने छोटे छोटे बच्चों तक को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। यात्रा के संयोजक डा. प्रमोद नैनवाल ने प्रदेश में पूर्ण रूप से शराब बंदी करने की मांग उठाई। कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन ने पहाड़ का मुकुट समझे जाने वाले पहाड़ को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। सरकारों का ध्यान इस ओर कतई नहीं है। दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा पलायन का है। 
विज्ञापन



इसके चलते पहाड़ पूरी तरह से खाली होने के कगार पर हैं। जहां 100 परिवार निवास करते थे, आज वहां सिर्फ 10 परिवार रह गए हैं। बचे लोग खेती किसानी से विमुख हो रहे हैं। जंगली जानवरों के आतंक ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। पहाड़ के इस मुद्दे को न तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उठा रहे हैं और ना ही सरकार का ध्यान इस तरफ है। उन्होंने पूरे प्रदेश में शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। उनके साथ नीरज तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed