{"_id":"6a8c90ff2709ecbee408f284","slug":"warning-to-boycott-assembly-elections-if-the-road-is-not-built-almora-news-c-232-1-alm1015-147759-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क नहीं बनी तो विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क नहीं बनी तो विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
Tue, 25 Aug 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक की ग्रामसभा नैनी जिफल्टा और कोकिलागांव के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोनों गांवों को मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ग्रामसभाओं को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग लंबे समय से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के समक्ष उठाई जा रही है। वर्ष 2017 में भी ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया था। इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र मुख्य सड़क से करीब आठ किलोमीटर दूर है। मोटर मार्ग नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि सुविधाओं के अभाव में क्षेत्र के करीब 75 प्रतिशत लोग पलायन कर चुके हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सांसद, विधायक और शासन स्तर पर कई बार मांग उठाने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए। इससे ग्रामीणों में सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मोटर मार्ग निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में नंदन सिंह, नर सिंह, गोपाल सिंह, खीम सिंह, बचे सिंह, गोपाल नैनवाल, भूपाल सिंह, पुष्पा नैनवाल, निर्मला देवी, बिमला देवी, शांति देवी, दीपा देवी, लीला देवी, मीना देवी, प्रेमा देवी, मधन सिंह, बचूली देवी, कमला देवी, कमला बिष्ट, मोहन सिंह, गंगा सिंह और महेंद्र सिंह समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।