फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Guest teacher contract terminated and she was removed from service in a case of assault on a student in almora

उत्तराखंड: छात्रा की पिटाई भारी पड़ी...अल्मोड़ा में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, नौकरी गई

Tue, 25 Aug 2026 12:32 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Tue, 25 Aug 2026 12:32 AM IST
सार

अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में अतिथि शिक्षिका ने कक्षा छह की छात्रा की पिटाई की। ग्रामीणों और परिजनों की शिकायत पर जांच समिति ने मामले को सत्य पाया, जिसके बाद प्रशासन ने आरोपी शिक्षिका का अनुबंध समाप्त कर उन्हें सेवा से हटा दिया।

विज्ञापन
Guest teacher contract terminated and she was removed from service in a case of assault on a student in almora
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अल्मोड़ा राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में अतिथि शिक्षिका की ओर से कक्षा छह की छात्रा की पिटाई के मामले में प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाया गया है। ग्रामीणों और परिजनों की शिकायत के बाद बनी जांच समिति ने मामले को सत्य पाया जिसके बाद आरोपी अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त कर उन्हें सेवा से हटा दिया गया है।

विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह भी विद्यालय के निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने परिजनों की शिकायत सुनी और विद्यालय के बच्चों से भी मामले की जानकारी जुटाई। मामले की जांच के लिए लमगड़ा की खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट और धौलादेवी के उप खंड शिक्षा अधिकारी की समिति गठित की गई। समिति ने भी मामले की विस्तृत जांच कर पाया कि अतिथि शिक्षिका पर लगे आरोप सत्य हैं जिसके बाद उनकी जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए अतिथि शिक्षिका की सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई। इसके बाद अतिथि शिक्षिका का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया गया है।

विज्ञापन

विद्यालय में अनुशासन के नाम पर छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट अथवा दंडात्मक कार्रवाई स्वीकार्य नहीं की जा सकती है। बच्चों में अनुशासन बनाए रखने के लिए काउंसलिंग, संवाद एवं अन्य सकारात्मक तरीकों को अपनाया जाए या आवश्यकता पड़ने पर उनके अभिभावकों से बातचीत कर समस्या का समाधान किया जाए। - अंशुल सिंह, डीएम अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विद्यालय के निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद कर विद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं विद्यालय में खेल सुविधाओं को विकसित करने व मैदान में फुटबाल खेलने के लिए आवश्यक मैदान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त करने, स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और सड़क विद्यालय तक पहुंच मार्ग की स्थिति को भी ठीक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सौम्या गर्ब्याल, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी रवि मेहता आदि रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed