फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers in Bhitarkot village are troubled by stray cattle and wild animals.

Almora News: भिटारकोट गांव में ग्रामीण आवारा पशु और जंगली जानवरों से परेशान

Tue, 23 Dec 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 23 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Bhitarkot village are troubled by stray cattle and wild animals.
अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र के भिटारकोट गांव में ग्रामीण बेसहारा पशुओं और जंगली जानवरों से परेशान हैं। इससे अनाज सहित कई प्रकार की सब्जियों का अच्छा उत्पादन होने वाले गांव में ग्रामीण रोजगार के लिए पलायन करने पर मजबूर है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीडा के जिला पंचायत सदस्य दीपक प्रभाकर लाल शाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि विधानसभा सोमेश्वर क्षेत्र के ग्राम सभा भिटारकोट में 95 परिवार निवास करते हैं। सिंचाई की सुविधा होने के कारण गांव में अनाज सहित कई प्रकार की सब्जियों का अच्छा उत्पादन होता है। कहा वर्तमान में बेसहारा पशुओं और जंगली जानवर के कारण गांव में फसलों और सब्जियों का उत्पादन नहीं को पा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में सिंचित उपजाऊ भूमि होने के बाद भी ग्रामीण किसान गरीबी की भेंट चढ़ रहे हैं। वह रोजगार के लिए गांव से पलायन करने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि डीडा विकासखंड द्वाराहाट के किसानों ने विभाग के कहने पर पॉलीहाउस खरीद के लिए एक वर्ष पहले धनराशि जमा की गई थी। विभाग ने आज तक भी किसानों को पॉलीहाउस उपलब्ध नहीं कराएं गए हैं। क्षेत्र के किसानों ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर संबंधित विभागों को निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed