फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers demonstrate in Salt Tehsil premises

खटोली और सिरौली के ग्रामीणों का सल्ट तहसील प्रांगण में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrate in Salt Tehsil premises
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के ग्राम पंचायत खटोली और सिरौली के ग्रामीणों के राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हुए हैं। जिससे पिछले पांच माह से ग्रामीणों को राशन भी नहीं मिला है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील प्रांगण में धरना दिया और मांगों को लेकर नारेबाजी की। बाद में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

दोनों गांवों के ग्रामीण मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि खटोली और सिरौली ग्राम पंचायतों के 27 परिवारों के राशन कार्ड अब तक ऑनलाइन नहीं हुए हैं, जबकि ग्रामीण सभी जरूरी कागजात ग्राम प्रधान के माध्यम से दो-तीन बार सल्ट ब्लॉक में जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन की प्रक्रिया पिछले वर्ष शुरू हुई थी, पर अभी तक राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हुए हैं। ऑनलाइन नहीं होने के कारण ग्रामीणों को जून से अक्तूबर तक राशन नहीं मिला है। लाकडॉउन में ग्रामीणों को केवल अप्रैल और मई का ही राशन मिला है। भारत सरकार ने राशन कार्ड के अनाज के अतिरिक्त अलावा मुफ्त में जो अनाज देने की घोषणा की थी वह मुफ्त अनाज भी लॉकडाउन में जून से अक्तूबर का नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम से विकासखंड के अधिकारियों को राशन कार्ड ऑनलाइन शीघ्र कराने और पिछले पांच माह का बकाया राशन दिलाने की मांग की। अन्यथा तहसील मुख्यालय में परिवार समेत धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में उत्तराखंड युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष राकेश नाथ, ग्राम प्रधान प्रभा देवी, तारा सिंह, प्रेम सिंह, मनोज कुमार, पंकज सिंह, आनंद सिंह, ठाकुर सिंह, अनीता देवी, विमला देवी, मोहनी देवी, जसोदा देवी, राम सिंह, प्रमोद गिरी, मोती नाथ, सीता देवी, शेखर गिरी, पूरन राम, हंसी देवी, अजय मनराल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed