फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers angry over non-fulfillment of promises of wage payment and fodder supply

Almora News: मजदूरी भुगतान, चारा आपूर्ति का वादा पूरा न किए जाने से ग्रामीणों में रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over non-fulfillment of promises of wage payment and fodder supply
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम सभा जमणिया में वन विभाग की ओर से जंगली जानवरों के आतंक को देखते हुए कराए गए झाड़ी कटान कार्य की मजदूरी का भुगतान न होने व चारा आपूर्ति का वादा पूरा न किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इन मांगों को लेकर ग्रामीण चार फरवरी से धरने पर बैठे हुए हैं।ग्रामीणों ने कहा कि सुरक्षा कारणों से वन विभाग ने ग्राम सभा की मातृ शक्तियों से झाड़ियों का कटान कराया था और पूरा भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद झाड़ी कटान की मजदूरी की कुल राशि 2,36,350 रुपये का भुगतान अब तक नहीं किया गया। साथ ही विभाग की ओर से एक माह तक ग्राम सभा को चारा उपलब्ध कराने का वादा भी किया गया था, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बुधवार को दोपहर एक बजे ग्राम पंचायत भवन, जमनिया में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर सिंह ने बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से पहुंचकर सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

--

भालू पकड़ने की मांग
ग्रामीणों ने कहा कि कटान के बाद भी क्षेत्र में भालू और तेंदुए की समस्या यथावत बनी हुई है। अब तक किसी भालू को नहीं पकड़ा गया है जिससे लोगों में भय का माहौल है। इन सभी मुद्दों के समाधान की मांग पर ग्रामीण धरने पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed