फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Village government will be formed, administration is ready

Almora News: गांव की बनेगी सरकार, प्रशासन है तैयार

Mon, 18 Sep 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Village government will be formed, administration is ready
प्रतीकात्मक
अल्मोड़ा। जिले की 16 ग्राम पंचायतों में जल्द गांव की सरकार अस्तित्व में आएगी। इन गांवों में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के 764 रिक्त पदों के लिए पांच अक्तूबर को मतदान होगा। गांव की सरकार बनने के बाद इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में हुए त्रिस्तरीय चुनाव के बाद धौलादेवी, स्याल्दे, लमगड़ा विकासखंड की तीन-तीन, ताड़ीखेत की चार, ताकुला, सल्ट, द्वाराहाट की एक-एक ग्राम पंचायतों में प्रधानों के चुनाव नहीं होने से पद रिक्त रह गए।
विज्ञापन

वहीं लमगड़ा विकासखंड में दो, स्याल्दे, सल्ट में एक-एक पद पर क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव भी नहीं हो सका। अब इन पदों पर पांच अक्तूबर को चुनाव होगा, जिसकी अधिसूचना जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में 744 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उप चुनाव होगा। प्रधान और पंचायत सदस्य के चुनाव के बाद इन गांवों को अपनी सरकार मिलने की उम्मीद है।


महिलाओं की भागीदारी रही कम

अल्मोड़ा। गांवों में त्रिस्तरीय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी कम रही है। निर्वाचन विभाग से मिले आकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। जिले की जिन 16 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होना हैं, उनमें 10 गांवों में महिला प्रधान निर्वाचित होंगीं। इससे साफ है पूर्व में हुए आम चुनाव में इन गांवों में महिलाओं की पंचायत चुनाव में भागीदारी कम रही, इससे ये पद रिक्त रह गए। बीडीसी की चार रिक्त सीट पर भी तीन महिला प्रतिनिधियों का चुनाव नहीं हो सका है।

-
इन विकासखंडों में होगा प्रधान पदों पर उप चुनाव

विकासखंड ग्राम पंचायत आरक्षण की स्थिति

धौलादेवी तोली अनुसूचित जाति

धौलादेवी पोखरी अनुसूचित जाति महिला

धौलादेवी मनिआगर अनुसूचित जाति महिला

ताकुला पोखरी अनुसूचित जाति महिला

ताड़ीखेत हडोली अनुसूचित जाति

ताड़ीखेत सलोनी अनुसूचित जाति महिला

ताड़ीखेत नैटी अनुसूचित जाति

ताड़ीखेत दूनाकोट अनुसूचित जाति महिला

सल्ट जालीखान अनुसूचित जाति महिला

स्याल्दे गुदलेख अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

स्याल्दे कफलगांव अनुसूचित जाति

स्याल्दे बुरांशपानी अनारक्षित
द्वाराहाट कांडे अनुसूचित जाति महिला

लमगड़ा सेल्टाचापड अनुसूचित जाति महिला

लमगड़ा लोहना अन्य महिला

लमगड़ा सुरचौड़ा अनुसूचित जाति

-

यहां होगा क्षेत्र पंचायत सदस्य का उप चुनाव

लमगड़ा डोल अन्य महिला

लमगड़ा कांडे अन्य महिला

स्याल्दे तिमिली अन्य पिछड़ा वर्ग

सल्ट कफल्टा अनुसूचित जाति महिला

-

पंचायत उप चुनाव में कब क्या होगा

- 20, 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे।

- 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

- 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होगी।

- 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा।

- 05 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

- 07 अक्तूबर को प्रातः आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जाएगी।

-

जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर का कहना है कि प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए समय सारिणी निर्धारित की गई है। उप चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed