फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vikas Killing Case Will Enqire By Regular Police Uttarakhand news in hindi

विकास हत्याकांड: अब रेगुलर पुलिस करेगी जांच, बड़े भाई की मौत से बदहवास अभिषेक बार-बार कह रहा एक ही बात

Fri, 02 Dec 2022 05:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2022 05:26 PM IST
सार

कुडराकोटी गांव निवासी कल्लूनाथ गोस्वामी ने अपने बेटे की हत्या का केस राजस्व पुलिस में दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि मामला रेगुलर पुलिस के हवाले जल्द हो जाएगा तो आरोपी के जल्द गिरफ्तार होने की उम्मीद भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
Vikas Killing Case Will Enqire By Regular Police Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कफड़ा में दो श्रमिकों के बीच हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक की हत्या की जांच अब रेगुलर पुलिस करेगी। एसडीएम जयवर्धन शर्मा ने इसकी संस्तुति कर डीएम को पत्र भेजा है। हत्यारोपी अब तक राजस्व पुलिस की पकड़ से दूर है। इधर, परिजनों ने बृहस्पतिवार को अपने जवान बेटे का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


बरेली (यूपी) की बहेड़ी तहसील के नवाबगंज थाने के कुडराकोटी गांव निवासी कल्लूनाथ गोस्वामी ने अपने बेटे की हत्या का केस राजस्व पुलिस में दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि मामला रेगुलर पुलिस के हवाले जल्द हो जाएगा तो आरोपी के जल्द गिरफ्तार होने की उम्मीद भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


परिजन बुधवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद अपने जवान बेटे विकास का शव बरेली ले गए। बृहस्पतिवार को उसका दाह संस्कार किया गया। जवान बेटे की मौत से परिवार सदमे में हैं। मृतक के तीन भाई और तीन बहनें (दो विवाहित), माता-पिता आदि घटना से सदमे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार संवेदनशीलता दिखाता तो आज जिंदा होता मेरा भाई...
बड़े भाई की मौत से बदहवास अभिषेक गोस्वामी (16) ने बताया कि बार-बार कहने के बाद भी ठेकेदार हरपाल उन्हें अस्पताल नहीं ले गया। मंगलवार सुबह भाई की हालात खराब होने पर उसे सुबह पांच बजे आने को कहा तो वह 10 बजे वाहन लेकर आया। किच्छा तक पहुंचने के बाद जब पिता ने ठेकेदार से भाई की हालत के बारे में पूछा तो वह उसे वापस सीएचसी द्वाराहाट ले आया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें...Haldwani: युवकों ने दिनदहाड़े नाबालिग पर खुखरी से किया हमला, जान बचाने को लहूलुहान होकर दौड़ता रहा किशोर
 

शराब के नशे में था हमलावर
अभिषेक ने बताया कि सड़क बनाने के लिए 12 लोग एक ही कमरे में रहते हैं, जहां रसोइयां सभी लोगों का खाना बनाता है। वारदात के दिन सरदार नगर तहसील आंवला भमौरा निवासी धनपाल यादव नशे की हालत में आया। उसने अपने लिए चाय बनाई और आधे से ज्यादा दूध डाल दिया। इस बारे में जब सभी ने उसे टोका तो वह हमलावर हो गया और विकास के सिर पर अलाव की लकड़ी मार दी। उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागकर एक घर में घुस गया। इधर, भाई के घायल होने की सूचना ठेकेदार को दी तो उसने कहा कल सुबह दिखा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed