रानीखेत (अल्मोड़ा)। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा रानीखेत में धूमधाम से मनाया गया। रामलीला कमेटी खड़ी बाजार के बैनर तले राम, लक्ष्मण की झांकी के साथ रावण का पुतला नगर में घुमाया गया। इस दौरान कृष्ण -राधा का युगल नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रात्रि में सीता पुर नेत्र चिकित्सालय के निकट रावण के पुतले का दहन किया गया।
रानीखेत में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। राम लीला कमेटी खड़ी बाजार की ओर से रामलीला स्थल से रावण और मेघनाथ के पुतलों की दर्शनीय नगर परिक्रमा कराई गई जिसमें आमंत्रित दल के कृष्ण -राधा युगल नृत्य ने आकर्षण बनाए रखा। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयंत रौतेला, भुवन सती, किरन लाल साह, विनीत चौरसिया, पीयूष साह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। रात्रि में सीतापुर नेत्र अस्पताल के पास पुतलों का दहन किया गया।