फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vijaydashmi Celebration

अंत से पहले अल्मोड़ा भ्रमण पर निकले दशानन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Vijaydashmi Celebration
अल्मोड़ा में नंदा देवी कमेटी का रावण। संवाद
अल्मोड़ा। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। नगर में रावण परिवार के पुतलों का भव्य जुलूस निकला। देर शाम स्थानीय स्टेडियम में राम डोले में विराजमान भगवान श्रीराम ने तीर चला कर रावण और उसके कुल का अंत किया। रावण का पुतला धूं-धूं कर जलते ही पूरा स्टेडियम भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और आसमान भव्य आतिशबाजी के जगमगा उठा।
विज्ञापन

दशहरा महोत्सव समिति की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में नगर के विभिन्न मोहल्लों की पुतला कमेटियों से जुड़े कलाकारों की ओर से तैयार किए गए पुतलों को बुधवार की दोपहर माल रोड में पालिका शॉपिंग कांप्लैक्स के पास लाया गया। सबसे पहले त्रिसरा इसके बाद शुंभासुर, देवांतक, विकरासुर, कालकासुर, कुंड, अक्षय कुमार, मायासुर के पुतले पहुंचे। यहां से पुतलों का जुलूस निकला। पुतलों के जुलूस में सबसे आगे ताड़का और सबसे अंतिम में रावण का पुतला चल रहा था। पुतलों के साथ पुतला कमेटी से जुड़े युवाओं की टोलियां ढोल नगाड़े और बैंड के साथ नृत्य करती चल रही थीं। रावण परिवार के पुतलों को देखने के लिए मार्गों में घरों, इमारतों के ऊपर और सड़कों की किनारे ऊंचे स्थानों पर लोगों की भीड़ जमा थी। पुतला का जुलूस मिलन चौक, लाला बाजार समेत विभिन्न बाजारों से होते हुए देर शाम स्थानीय स्टेडियम में पहुंचा। वहां भारी भीड़ के बीच देर रात पुतलों का दहन किया गया। राम डोले में विराजमान भगवान श्रीराम ने तीर चलाकर रावण और उसके कुल का अंत किया। रावण और उसके परिवार के अन्य पुतले धूं-धूं कर जलते ही पूरा स्टेडियम भगवान श्री राम के जयकारों से से गूंज उठा। इससे पूर्व पालिका शॉपिंग कांप्लैक्स में मुख्य अतिथि लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के अध्यक्ष और वरिष्ठ रंगकर्मी राजेंद्र तिवारी ने दशहरा महोत्सव का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पटाखों से रोशनी से नहाया आसमान
अल्मोड़ा। कोरोना के चलते वर्ष 2021 में स्टेडियम में दशहरा महोत्सव पर आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रम नहीं हुए थे। इस बार नगर व्यापार मंडल की ओर से स्टेडियम में भव्य आतिशबाजी हुई। शाम होते हुए पटाखों की रोशन से आसमान जगमगा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी स्थानों से भी पुतले देखने आए थे लोग
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी का दशहरा महोत्सव मशहूर है। दशहरा पर्व को देखने के लिए अल्मोड़ा के आसपास के लोग तो पहुंचे ही थे साथ ही हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर समेत प्रवासी भी पहुंचे थे। क्षेत्र में घूमने आए पर्यटक भी पुतलों को देखने के लिए शॉपिंग कॉप्लैक्स पहुंचे थे और पुुतलों के साथ फोटो भी खिंचाई।
पुतलों के साथ ली सेल्फी, मची रही होड़
अल्मोड़ा। लंकापति रावण और उसके कुनबे के पुतलों के साथ लोगों ने खूब सेल्फी ली। जैसे ही पुतले माल रोड में शॉपिंग कांप्लैक्स के पास जमा हुए वैसे ही लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। जो भी पुतला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचता लोग उसके साथ एक सेल्फी लेने के लिए लोगों में मारामारी होने लगती। रावण के पुतले के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। छोटे बच्चों ने भी पुतलों के साथ सेल्फी खिंचाई।
नहीं बना था कुंभकरण का पुतला
अल्मोड़ा। रावण परिवार के पुतलों के जुलूस में इस बार कुंभकरण का पुतला नहीं था। जौहरी बाजार में पुतला कमेटी की ओर से कुंभकरण का पुतला बनाया जाता है लेकिन कतिपय कारणों की वजह से इस बार पुतला नहीं बनाया गया। इस वजह से जुलूस में कुंभकरण का पुतला शामिल नहीं हो पाया। रावण परिवार के पुतलों के जुलूस में लोग कुंभकरण के पुतले को ढूंढ रहे थे लेकिन ये पुतला कहीं नजर न आया तो लोग मायूस दिखाई दिए।
पुतला देखने आने वाले लोगों की रही भीड़
अल्मोड़ा। दशहरा की छुट्टी होने से पुतला देखने लोग पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। शॉपिंग कांप्लैक्स में भीड़ होन से जिसको जहां पर जगह मिली वहीं से लोगों के पुतले देखे। बच्चे से लेकर बूढ़े तक पुतला देखने आए थे।
उद्घाटन स्थल पर 16 पुतले ही पहुंच पाए
अल्मोड़ा। कोरोना के चलते पिछले साल रावण परिवार के 14 पुतले बने थे लेकिन इस बार 22 पुतले बने थे। शॉपिंग कांप्लैक्स में आयोजित दशहरा महोत्सव उद्घाटन समारोह में 16 पुतले ही पहुंच पाए थे। उद्घाटन के बाद 16 पुतलों के साथ ही पुतलों का जुलूस निकला।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
शॉपिंग कांप्लैक्स में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। संचालन करते हुए समिति के सचिव मनोज सनवाल ने सभी को दशहरा की बधाई दी। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी थे। यहां कुंदन लटवाल, दशहरा महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक कैलाश गुरुरानी, सह संयोजक मनोज जोशी, कृष्ण बहादुर, हरीश कनवाल, उपाध्यक्ष किशन लाल, संरक्षक विनोद वैष्णव, सदस्य सलमान अंसारी, हर्षित ट?टा, दीप जोशी, आशीष गुरुरानी, दीपक साह, उप सचिव वैभव पांडे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सांस्कृतिक संयोजक धर्मेन्द्र बिष्ट, सह संयोजक कृष्ण बहादुर, मनोज जोशी, हरीश कनवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम सह संयोजक रवि गोयल, नीरज बिष्ट, सोशल मीडिया प्रभारी हर्षित, सलमान अंसारी, प्रचार-प्रसार प्रमुख आशीष गुरुरानी, निखिल टम्टा, संरक्षक मंडल के शंकर लाल साह, प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, त्रिभुवन गिरी, दीपक राज साह, अमरनाथ सिंह नेगी, अरबन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद बगड़वाल, पूर्व सभासद अशोक पांडे, कांग्रेस प्रदेश सचिव रॉबिन भंडारी, गीता मेहरा, लता बोरा, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह आदि आदि थे।

दुबई के इंडो फ्यूजन बैंड ने मचाया धमाल
अल्मोड़ा। स्टेडियम में देर शाम हुए दशहरा महोत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने उद्घाटन किया। इस मौके पर दुबई के इंडो फ्यूजन ऑकेस्ट्रा ने धमाल मचाया। इससे पूर्व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत स्कूली बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।

अल्मोड़ा में कुंड का पुतला। संवाद

अल्मोड़ा में कुंड का पुतला। संवाद

अल्मोड़ा के पल्टन बाजार का मेघनाद। संवाद

अल्मोड़ा के पल्टन बाजार का मेघनाद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed