फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Veerangana Fest begins at SSJ campus, conveys message of discipline and national service

Almora News: एसएसजे परिसर में वीरांगना फेस्ट का आगाज, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Veerangana Fest begins at SSJ campus, conveys message of discipline and national service
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में बुधवार को 24 यूके गर्ल्स एनसीसी बटालियन की ओर से वीरांगना फेस्ट एवं रैंक सेरेमनी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कैडेट्स द्वारा राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और कुलगीत के गायन से हुई।
विज्ञापन

इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. ममता पंत ने 24 यूके गर्ल्स बटालियन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी कैडेट्स कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित हैं। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना ही उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने की, जबकि कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट कार्यक्रम के संरक्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed