फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vasant Panchami celebrated with great fame in the district

जिले में धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी का पर्व 

Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
almora Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami celebrated with great fame in the district
वसंत पंचमी पर अल्मोड़ा गायत्री प्रज्ञापीठ में भजन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 जिले में वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने पीले वस्त्र धारण कर मंदिरों में पूजा कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। लिंक रोड थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में 31 यज्ञोपवीत, 25 कर्णभेद, 30 मुंडन, दो विद्यारंभ संस्कार हुए। श्री साईं मंदिर में भजन-कीर्तन और भंडारा हुआ। 

विज्ञापन

वसंत पंचमी पर लोगों ने मंदिरों में जौ की पत्तियां अर्पित करने के साथ ही वासंती परिधान पहन कर जौ के पौधों को सिर पर धारण किया। बुजुर्गों ने जौ के पौधों को सिरोधारण कराते समय जी रया जागि रया यो दिन यो मास नित भेंटने रया आदि आशीर्वाद दिया। ग्रामीण इलाकों में आज भी बहन-बेटियां इस पर्व को मनाने मायके आई थीं। जो मायके नहीं पहुंच सकीं उनके घर के लोगों ने ससुराल में जाकर बेटी को पकवान आदि भेंट किए।  वसंत पंचमी पर परंपरा के अनुसार बालिकाओं के नाक तथा और कान भी छिदवाए गए।  
विज्ञापन

इधर लिंक रोड थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में विभिन्न संस्कार हुए। सुबह कलश पूजन, स्वातिवाचन, महिला मंडल ने शगुन आखर और मंगलगीत गाए। ज्ञान की देवी मां सरस्वती का विशेष पूजन किया गया। गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्री राम शर्मा आचार्य का जन्मदिन भी मनाया गया। कई लोगों ने नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। इस मौके पर मोहन पांडे, डॉ. मंजू बोरा, रीता पांडे, विद्योतमा जोशी, पूजा कफल्यिा, प्रेमा कांडपाल, मंजू तिवारी, इंदिरा गनघरिया, मंजू जोशी, भीम सिंह अधिकारी, ओजस्वी, संस्कृति, अंशु, डॉ. जेसी दुर्गापाल, राम सिंह बिष्ट, दीपक गुणवंत, पूरन कांडपाल, मोहन पांडे आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भतरौंजखान में नगर और आसपास के क्षेत्रों में बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पर्व मनाया गया। बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। प्रधानाचार्य महेंद्र बिष्ट ने सभी लोगों का आभार जताया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed