{"_id":"744001ad39316aae779522c2ab1744b1","slug":"various-organizations-submitted-a-memorandum-to-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न संगठनों ने सीएम को सौंपे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न संगठनों ने सीएम को सौंपे ज्ञापन
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को अल्मोड़ा आए प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत को विभिन्न संगठनों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपे और समाधान की मांग की।
विज्ञापन
चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह बनौला ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लंबे समय बाद भी एसीपी का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अन्य लंबित समस्याएं हल न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खत्याड़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह कनवाल ने खत्याड़ी ग्राम पंचायत की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा है कि पहल-पौधार-मनोज विहार पेयजल लाइन का काम अधूरा पड़ा है। इस कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा भी नहीं मिला है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरुड़ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने सीएम को ज्ञापन देकर गरुड़ में कोल्ड स्टोर खोलने की मांग की।
ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र में फलों का उत्पादन बहुतायत में होता है लेकिन कोल्ड स्टोर न होने के कारण किसानों को उत्पादित फलों का दाम नहीं मिलता है।