फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Valmiki Jayanti in Ranikhet

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने मालरोड में किया महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति का अनावरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Valmiki Jayanti in Ranikhet
रानीखेत में वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में मौजूद विधायक। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। माल रोड स्थित कंठी माता मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित की गई है। अनावरण क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने शनिवार को किया। भारी बारिश के बीच हुई पूजा, पाठ में भीड़ रही। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने विधायक को कई समस्याएं बताकर उनके समाधान की मांग की।
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज के लोगों ने आवास की परेशानी, महर्षि वाल्मीकि के नाम से पार्क निर्माण, मंदिर का सौंदर्यीकरण की मांग की। विधायक ने अपने स्तर से समस्याएं सुलझाने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व समाज के लोगों ने विधायक डॉ. नैनवाल का स्वागत किया। वहां वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश भगत, मनीष चौधरी, नरेंद्र रौतेला, हंसा दत्त बवाड़ी, संजय पंत, मनीष भैसोड़ा, सुमन चौधरी, मुन्ना लाल, देवेंद्र कुमार, विपिन भार्गव आदि रहे।
विज्ञापन

आज नहीं, 12 को निकाली जाएगी वाल्मीकि शोभायात्रा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में इस बार महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। रविवार को नगर में प्रस्तावित शोभायात्रा की तिथि बारिश के कारण बदली गई है। अब रविवार की बजाय 12 अक्तूबर की दोपहर 12:30 बजे से निकाली जाएगी। वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा केएमओयू स्टेशन, सदर बाजार, जरूरी बाजार होकर शिव मंदिर में पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान आमंत्रित कलाकारों की आकर्षक झांकियां, शोभायात्रा, नृत्य नाटिका, मलखम अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर वाल्मीकि मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed